ताज़ा ख़बरें

*बकावले म्यूजिक ग्रुप द्वारा स्व.किशोर कुमार को समर्पित की संगीत संध्या*

खास खबर

*बकावले म्यूजिक ग्रुप द्वारा स्व.किशोर कुमार को समर्पित की संगीत संध्या*

खंडवा। माणिक वाचनालय में पुराने गीतों की बहार संगीत संध्या का आयोजन बकावले म्यूजिक ग्रुप इंदौर द्वारा आयोजित हुआ। आयोजक एवं ग्रुप डायरेक्टर अनिल बकावले ने बताया कि संगीत संध्या में इंदौर संभाग के जिलों से जुड़े गायक कलाकारों ने एक से बढकर एक बेहतरीन गीत प्रस्तुत कर किशोर दा खण्डवे वाले की याद ताज कर दी।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सद्भावना मंच संस्थापक समाजसेवी प्रमोद जैन थे। अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डा. जगदीशचंद्र चौरे ने की। विशेष अतिथि साहित्यकार एवं प्रदेश एनजीओ पब्लिक फोरम के अध्यक्ष केबी मंसारे, बलाई समाज नगर अध्यक्ष दीपक कनाडे, समाजसेवी संजय कनारे, नारायण फरकले, निकेश अटुट थे। अनिल बकावले ने कहा कि हमारा उद्देश्य गायक कलाकारों को अवसर प्रदानकर मंच उपलब्ध करा बेहतर गायन कला को निखारा जा सके। एकेडमी के माध्यम से नेपाल तक गायन कला में सिल्वर मेडल पुरस्कार विजेता निखिल मोहे की प्रस्तुति ने खूब तालियां बटोरी।वाईस आफ किशोर कुमार खंडवा पीसी इंगले एवं वंदना बाविस्कर बुरहानपुर की शानदार प्रस्तुतियां रही। सिंगर टीआर चौहान हरदा, सिंधे खंडवा, अमित मालवीय उज्जैन, हारून खान जलगांव आदि गायक कलाकारों को सम्मान पत्र से सम्मानित किया। अनिल बकावले को केबी मंसारे एवं मंच अतिथियों द्वारा मप्र एनजीओ पब्लिक फोरम का विशिष्ट सम्मान अवार्ड, पुरस्कार, अभिनंदन, पत्र शाल श्रीफल पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया गया। अंत में बकावले म्यूजिक ग्रुप ने सभी का आभार व्यक्त किया। गीत संध्या के दौरान निर्मल मंगवानी, जमुना दास लधानी, गणेश भावसार, अनूप शर्मा आदि सहित इंदौर संभाग के अनेक ग्रामीण क्षेत्र एवं शहरों के गीत संगीत रसिक उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!