
एसएन कॉलेज में सम्राट विक्रमादित्य पर केंद्रित क्विज प्रतियोगिता सम्पन्न
—
खण्डवा//
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, श्री नीलकंठेश्वर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खंडवा में “भारतीय ज्ञान परंम्परा प्रकोष्ठ के द्वारा सम्राट विक्रमादित्य पर आधारित ज्ञान प्रतियोगिता के अंतर्गत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.पी सिंह ने मां सरस्वती के पूजन के साथ किया। क्विज प्रतियोगिता में सम्राट विक्रमादित्य के जीवन पर आधारित प्रश्नों की प्रश्नावली प्राध्यापकों द्वारा तैयार की गई। प्रश्नावली के अंतर्गत सम्राट विक्रमादित्य के द्वारा किए गए कार्यों, उनकी शासन प्रणाली, न्याय प्रणाली एवं सामाजिक योगदान से जुड़े हुए विभिन्न प्रश्नों को शामिल किया गया। क्विज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की, जिसमें प्रथम स्थान विद्यार्थी हरिओम कामठे बी.एस.सी. तृतीय वर्ष, द्वितीय स्थान निधि केशनियां एम.एस.सी. द्वितीय सेमेस्टर, तृतीय स्थान दुर्गा डांगरे बी.एस.सी. फर्स्ट ईयर ने प्राप्त किया।










