ताज़ा ख़बरें

रक्तमित्र मंडलोई को उत्कृष्ट कार्य के लिए मध्यप्रदेश के राज्यपाल ने किया सम्मानित

खास खबर

रक्तमित्र मंडलोई को उत्कृष्ट कार्य के लिए मध्यप्रदेश के राज्यपाल ने किया सम्मानित

खण्डवा//4 अप्रैल 2026 शनिवार को शहीद जननायक टांट्या भील जी की जन्म जयंती पर खंडवा जिले की पधाना तहसील के ग्राम बड़ौदा अहीर में कार्यक्रम का हुआ आयोजन
जय महाराणा रक्तदान समूह भारत खंडवा की महिला विंग अध्यक्ष श्रीमती संगीता एकले ने बताया कि संस्था के संस्थापक/अध्यक्ष रक्तमित्र शैलू मंडलोई को जिला हॉस्पिटल ब्लड बैंक खंडवा के सहयोग से रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मध्यप्रदेश के महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल जी के द्वारा सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया साथ ही उनसे चर्चा कर लिखित आवेदन देकर राजपाल जी से निवेदन किया कि हम और भी बहुत से बिंदुओं पर अमल कर उनपर विचार करे तो समाज,देश,प्रदेश में हर युवा रक्तदान के प्रति जागरूक हो रक्तदान करे अपने आपको गंभीर बीमारियों से भी स्वयं को बचा सकता है खुद स्वस्थ रहकर समाज,परिवार को भी स्वस्थ रख सकता है
आपको ये ज्ञात हो कि रक्तमित्र के द्वारा पिछले 15 साल से रक्तदान के क्षेत्र में युवा पीढ़ी को जागरूक करने एवं उनके रक्तदान करने से जो रक्त प्राप्त हो रहा है उनसे असहाय मरीज,थैलीसीमिया,सिकलसेल, गर्भवती महिला एवं कैंसर पीड़ितों को समय पर रक्त उपलब्ध हो पाता है तिरुपति बालाजी,एव शिर्डी संस्था,काशी विश्वनाथ की तर्ज पर अपने जिले के ज्योतिर्लिंग में ये व्यवस्था हो,इसी के सतत प्रयास के तहत पिछले 3 साल की कड़ी मेहनत के बाद उनके द्वारा खंडवा जिले के ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में भी ये सुविधा प्रशाशन को अवगत कराकर मंदिर ट्रस्ट के सहयोग रक्तदान की सुविधा चालू करवाई गई जिससे वहा देश,विदेश से आकर दर्शन करने वाले दर्शनार्थियों को बिना लाइन में लगकर रक्तदान कर प्रोटोकॉल के तहत VIP दर्शन की सुविधा प्राप्त हो सके और उनसे प्राप्त होने वाले रक्त से खंडवा सहित आसपास के जिले के जो मरीज खंडवा जिला हॉस्पिटल में इलाज करवाने आते है अगर उनको रक्त की कमी है तो उपलब्धता से रक्त उनको मिल सके ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में सुविधा चालू होने से प्रतिदिन दर्शनार्थी दर्शन करने से पहले रक्तदान करते है फिर बाबा ओंकारेश्वर के दर्शन इससे उन्हें दोहरा पुण्य लाभ प्राप्त हो रहा है 4 अप्रैल को भी सबसे अधिक 74 दर्शनार्थियों ने रक्तदान कर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के ये 1के महीने के अंदर ये सबसे बड़ा रक्त एकत्रित हुआ जो मरीजों के खून की कमी को पूरा करेगा एक यूनिट रक्तदान 3 लोगों का जीवन बचाता है
रक्तमित्र शैलू मंडलोई स्वयं भी 64 बार रक्तदान कर चुके है साथ ही परिवार सहित देहदानी है संस्था के द्वारा पिछले कई सालों में सैकड़ों रक्तदान शिविर लगाकर असहाय मरीजों की मदद करने में सहयोग दिया है इन्हें कई अंतर्राष्ट्रीय एव राष्ट्रीय सम्मान से देश के कई राज्यों में रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए संस्थाएं सम्मानित कर चुकी है एवं स्वयं उनकी संस्था के द्वारा भी ज्योतिर्लिंग में रक्तदान कर दर्शन करने वाले रक्तदाताओं को सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया जाता है जिनसे उनका मनोबल बड़े वो दूसरों को अवगत करा सके भविष्य में अधिक से अधिक रक्तदान हो सके,
इस उपलब्धि पर संस्था के सदस्यों सहित परिवार समाज जनो ने बधाई एव शुभकामनाएं प्रदान की

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!