
बड़े उत्साह के साथ छात्र-छात्राओं ने स्कूल चले हम के तहत पहले दिन स्कूल में किया प्रवेश।

अतिथियों द्वारा छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर माला पहनाकर स्वागत कर अभिनंदन किया गया।
छात्र-छात्राओं को पाठ्यपुस्तिका एवं साइकिल का वितरण भी किया गया।
खंडवा। बिना शिक्षा के जीवन अधूरा है हम भी पढे और दूसरों को भी पढ़ाये कोई भी बालक बालिका शिक्षा से वंचित न रहे, इसलिए सरकार शासकीय स्कूलों में निशुल्क शिक्षा के साथ पाठ्यपुस्तिका ड्रेस एवं साइकिल तक उपलब्ध करा रही है। यह बात स्कूल चले हम के प्रथम दिन 1 अप्रैल को मोतीलाल नेहरू स्कूल में जिला स्तरीय स्कूल प्रवेश उत्सव के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी पिंकी सुदेश वानखेड़े ने उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक गणों को कही। श्रीमती वानखेड़े ने कहा कि पढ़ाई के लिए शासन की योजनाओं का लाभ ले और अच्छी पढ़ाई कर अपना और अपने परिवार का नाम रोशन करें। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि शिक्षा के लिए सभी सुविधाएं केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान की जा रही है। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी स्कूल चले अभियान के तहत 1 अप्रैल पहले दिन प्रवेश उत्सव आयोजित हुआ, अतिथियों द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर, माला पहनाकर उनका स्कूल में स्वागत अभिनंदन कर पाठृय पुस्तिका का निशुल्क वितरण किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी पी एस सोलंकी ने बताया कि स्कूल चले हम अभियान के प्रथम दिवस जिला स्तरीय आयोजन में विद्यार्थियों को निशुल्क साइकिल का वितरण भी जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेडे समाजसेवी धर्मेंद्र बजाज, सुनील जैन द्वारा किया गया। उसके साथ ही निशुल्क पाठ्य पुस्तके भी उन्हें उपलब्ध कराई गई। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भोपाल से दिखाया गया जिसमें मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव द्वारा विद्यार्थियों को प्रेरणादायक संबोधन दिया गया। 1 से 4 अप्रेल तक यह अभियान जारी रहेगा जिसमे विभिन्न प्रेरणादायी आयोजन होंगे कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित जिला महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, सुनील जैन ने भी विद्यार्थियों का स्वागत किया। इस अवसर पर श्रीमती संगीता
सोनवणे ,श्रीमती कविता वर्मा,श्रीमती रुबियाअली, श्रीमती ज्योत्सना सोनी, बी एल वास्कले, राजेश भंगाले, भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संदीप जोशी ने किया व आभार एडीपीसी रमसा सुरभि शर्मा ने व्यक्त किया।










