ताज़ा ख़बरें

*सदभावना मंच व्दारा महावीर जयंती पर आयोजित हुई विचार गोष्ठी*

खास खबर

*सदभावना मंच व्दारा महावीर जयंती पर आयोजित हुई विचार गोष्ठी*

खंडवा। भगवान महावीर के सत्य, अहिंसा, अपरिग्रह और करुणा के सिद्धांत मानवता के लिए शाश्वत मार्गदर्शक हैं। उनका जीवन हमें आत्मसंयम, शुद्ध आचरण और सभी जीवों के प्रति दया का संदेश देता है। उक्त विचार भगवान महावीर जयंती पर मालीकुआं स्थित मंच कार्यालय में आयोजित विचार गोष्ठी में उपस्थित साहित्यकारों एवं बुध्दिजीवियों व्दारा अपने विचार व्यक्त कर उनके जीवन और सिद्धांतों पर चर्चा की गयी। यह जानकारी देते हुए मंच के निर्मल मंगवानी ने बताया कि इस मौके पर मंच संस्थापक प्रमोद जैन, पूर्व डीएसपी आनंद तोमर, डॉ जगदीशचंद्र चौरे, ओम पिल्लै, केबी मंसारे, गणेश भावसार, अनुप शर्मा, सुनिल जैन, बीडी श्राफ, सुनील सोमानी, अर्जुन बुंदेला, निर्मल मंगवानी, डॉ एमएम कुरैशी, कमल नागपाल, राधेश्याम शाक्य, मुरली कोडवानी, सुरेश मालवीय, अशोक पारवानी, सुभाष मीणा, कैलाश पटेल आदि उपस्थित थे ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!