
प्रशिक्षु आईपीएस द्वारा दबिश देकर छैगाँवमाखन मे 05 जुआरियों से 45 हजार रुपये जप्त कर जुआ एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
खंडवा, 31 मार्च 2026
पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के द्वारा जिले मे अवैध जुआ एवं सट्टा खेलने एवं खिलाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए गये थे| जिसके पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी छैगाँवमाखन प्रशिक्षु आईपीएस श्री अमित कुमार के नेतृत्व मे थाना छैगाँवमाखन के स्टाफ द्वारा दिनांक 29 एवं 30 मार्च 2026 की दरमियानी रात को मुखबिर सूचना पर जुए के फड़ पर दबिश दी गई, जो आरोपीगण घेरा बनाकर ताश पत्तो पर रुपये पैसो से हार जीत का दाव लगा कर जुआ खेलते पाये गये| आरोपीयान 1. मंगल उर्फ अनिल पिता रायसिंह चौहान निवासी ग्राम छैगावमाखन थाना छैगावमाखन, 2. बिजेश पिता नानुराम बेलदार निवासी दुलहार फाटा थाना पंधाना, 3. गुड्डु पिता मोहन बेलदार निवासी दुलहार फाटा थाना पंधाना खण्डवा, 4. बबलु पिता मांगिलाल बेलदार निवासी ग्राम अजंदी थाना मोघटरोड खण्डवा एवं 5. संजय पिता जगदीश बेलदार निवासी भोंडवाडी थाना पिपलोद ख ण्डवा के कब्जे से 52 ताश के पत्ते तथा नगदी कुल 45,000/-रू विधिवत रूप से गवाहों के समक्ष जप्त किया गया| उपरोक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना छैगाँवमाखन पर अपराध क्रं 78/2026 धारा 13 जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई है।










