ताज़ा ख़बरें

सरस्वती शिशु मंदिर आंनद नगर खंडवा में वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरित हुआ

खास खबर

सरस्वती शिशु मंदिर आंनद नगर खंडवा में
वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरित हुआ

खण्डवा//विद्या भारती मालवा प्रान्त की योजनानुसार स्थानीय कक्षाओं की वार्षिक परीक्षा समाप्त होने के पश्चात सरस्वती शिशु विद्या मंदिर आंनद नगर खण्डवा विद्यालय में अरुण से लेकर एकादश कक्षाओं का वार्षिक परीक्षाफल परिणाम सोमवार दिनांक 30 मार्च 2026 को वितरण किया गया।इस अवसर पर विद्यालय समिति के उपाध्यक्ष आदरणीय रवि जी चोरे उपस्थित रहे।वार्षिक परीक्षा में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले भैया बहिनों का अथितियो द्वारा सम्मान कर उन्हें अंकसूची का वितरण किया गया। साथ ही सभी भैया बहिनों को शुभकामनाओं के साथ अगली कक्षा में और अच्छा परिणाम बने ऐसी कामना भी की।सभी भैया बहिनों के चहरो पर अपने वार्षिक परीक्षा परिणाम को जानने की उत्सुकता दिखाई दे रही थी और अपने परिणाम को जानने के पश्चात सभी उत्साहित नजर आ रहे थे। सभी भैया /बहनों को प्राचार्य देवेन्द्र जोशी प्रधानाचार्य शालिनी चंदेल एवं समिति परिवार तेजकरण जी पवार, चंद्रशेखर जी मिश्रा, अमृतपाल जी चावला, रविंद्र जी चांडक द्वारा भी शुभकामनाएं दी गई
इस अवसर पर विद्यालय परिवार , अभिभावकगण, भैया /बहिन उपस्थित थे.

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!