ताज़ा ख़बरें

खंडवा बस स्टैंड पर लाचार परिवार: तीन मासूम बच्चों संग मदद की आस में बैठे, दिनभर भूखे-प्यासे

शाम को समाजसेवी की मदद से उन्हें खाना खिलाया गया।

खंडवा बस स्टैंड पर लाचार परिवार: तीन मासूम बच्चों संग मदद की आस में बैठे, दिनभर भूखे-प्यासे
शाम को समाजसेवी की मदद से उन्हें खाना खिलाया गया।

खंडवा। शहर के मुख्य बस स्टैंड पर इंसानियत को झकझोर देने वाला दृश्य सामने आया, जहां बिहार निवासी प्रमोद अपनी पत्नी चंदा रहवासी  मोतीहारी बिहार पटना अपने तीन छोटे बच्चों के साथ सुबह से शाम तक मदद की उम्मीद में बैठा रहा। लेकिन दिनभर गुजर जाने के बावजूद कोई मददगार सामने नहीं आया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि बस स्टैंड पर वर्षों से कुली का कार्य एवं समाज सेवा का कार्य करने वाले मुख्तार ने समाजसेवी नारायण बाहेती, सुनील जैन, गणेश भावसार को पीड़ित परिवार की जानकारी दी। कहते हैं भूखे को रोटी और प्यासे को पानी यदि हमने पिला दिया तो यह पुण्य कार्य होता है इसके तहत समाजसेवी नारायण बाहेती ने शाम के समय इन परिजनों के लिए भोजन भिजवाया समाजसेवी सुनील जैन मुख्तियार एवं कपिल शर्मा ने पीडीत परिवार को बैठकर भोजन करवाया साथ ही परिवार से चर्चा की और उन्हें आशवस्त किया कि वे जहां भी जाना चाहेगें मंगलवार उन्हें भिजवा दिया जाएगा। सुनील जैन ने कहा कि भगवान महावीर स्वामी की जन्म जयंती के दिन परिवार को भोजन कराकर मन में शांति का एहसास हुआ।
पीड़ित परिवार ने बताया कि वे किसी गंभीर परेशानी के चलते खंडवा पहुंचे हैं, लेकिन अब उनके पास न खाने-पीने की व्यवस्था है और न ही आगे जाने का कोई साधन। तीनों मासूम बच्चे भूख और प्यास से बेहाल नजर आए, जबकि माता-पिता बेबसी के साथ लोगों से मदद की गुहार लगाते रहे। शाम को समाज सेवायों के सहयोग से उनके भोजन और अन्य व्यवस्थाएं की गई। शासकीय वन स्टाफ से भी टीम ने आकर उनकी काउंसलिंग की एवं बच्चों को सेंटर ले जाने का माता-पिता से अनुरोध किया तो उन्होंने मना कर दिया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!