
अहिंसा के पुजारी भगवान महावीर स्वामी का जन्म महोत्सव मनाया जायेगा।
सकल जैन समाज के तत्वाधान में प्रातः निकलेगी श्री जी की रथ यात्रा।
खंडवा। जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर पूरे विश्व में जियो और जीने दो और अहिंसा का संदेश देने वाले भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव तिथि अनुसार 30 मार्च सोमवार को धार्मिक उत्साह के साथ जिला मुख्यालय खंडवा में मनाया जाएगा। समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि वर्षों पूर्व जैन मुनियों तरुण सागर जी महाराज एवं कमल मुनि जी के लिए गए निर्णय के अनुसार सकल जैन समाज द्वारा सामूहिक रूप से महावीर जयंती का पर्व मनाया जा रहा है। इस वर्ष भी सोमवार को श्री महावीर जन्मकल्याणक महामहोत्सव के उपलक्ष्य में प्रातः 5.30 बजे प्रभात फेरी श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर सराफा से प्रारंभ होगी जो विभिन्न मार्गों से होते हूए सराफा स्थित तुलसी उद्यान में पहुचेगी, जहां पर अतिथि श्रीमान वीरेंद्र कुमार जैन, श्रीमती विनोदिनी जैन ,श्रीमती सुभद्रा बाई जैन द्वारा झंडा वंदन किया जाएगा इसके पश्चात श्रीजी के रथ के पात्रों की बोली लगाई जावेगी एवं प्रफुल्ल कुमार जैन द्वारा प्रभावना वितरण की जाएगी, श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर सराफा में श्रीजी का आकर्षक पालना श्रीमतीपायल,श्रीमतीआशिमा,श्रीमती निशा एवं श्रीमती कल्पना जैन द्वारा सजाया गया है।
समाजसेवी सुनील जैन,प्रेमांशु चौधरी ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार प्रातः 8 बजे भगवान महावीर की रथ यात्रा श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिरजी से प्रारंभ होकर रामगंज, बुधवारा, केवलराम पेट्रोल पंप, बॉम्बे बाजार होते हुए घंटाघर स्थित कीर्ति स्तंभ पर प्रातः
9 बजे अतिथियों एसडीम ऋषि सिंघई, डॉ सुभाष जैनी एवं सुरेशचंद लोहाडिया एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों के द्वारा झंडा वंदन किया जाएगा, जहां से रथ यात्रा विट्ठल मंदिर होते हुए श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर घासपुरा पहुंचेगी वहां पर सामूहिक आरती के पश्चात नमिनाथ श्वेतांबर जैन मंदिर पहुंचेगी जहां पर समाजजन द्वारा सामूहिक आरती की जाएगी। तत्पश्चात रथ यात्रा वापस बजरंग चौक ,घंटाघर ,सराफा होते हुए श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंचेगी। सुबह 11 बजे श्री पोरवाड़ दिगम्बर जैन धर्मशाला में श्रीजी का अभिषेक पूजन शांति धारा के पश्चात अग्रवाल धर्मशाला में स्वामी वात्सल्य भोज का आयोजन सकल जैन समाज एवं जैन सोशल ग्रुप के सौजन्य से रखा गया है।पोरवाड़ दिगंबर जैन समाज के मीडिया प्रभारी प्रेमांशु चौधरी मैं समाज जनों से निवेदन किया कि प्रभात फेरी एवं जुलुस में पुरुष श्वेत वस्त्र महिला केसरिया वस्त्र, मंडल वाले अपने ड्रेस कोड में पधारकर रथयात्रा की शोभा बढ़ावे। श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर सराफा बजरंग चौक स्थित महावीर दिगंबर जैन मंदिर में श्रीजी का पालना झूलना का कार्यक्रम भी किया जाएगा।










