ताज़ा ख़बरें

महावीर जयंती पर अवकाश बदला: खंडवा जिले में 31 की जगह 30 मार्च को छुट्टी।

खास खबर

महावीर जयंती पर अवकाश बदला: खंडवा जिले में 31 की जगह  30 मार्च को छुट्टी।

सकल जैन समाज के अनुरोध पर कलेक्टर खंडवा ने लिया निर्णय, समाज ने मुख्यमंत्री, प्रशासन, सांसद कलेक्टर का माना आभार।

खंडवा। जिला प्रशासन ने महावीर जयंती के अवसर पर घोषित अवकाश में बदलाव किया है। कलेक्टर ऋषव गुप्ता द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब खंडवा जिले में 31 मार्च (मंगलवार) के स्थान पर 30 मार्च (सोमवार) को सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
यह निर्णय मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग, वल्लभ भवन भोपाल द्वारा जारी अधिसूचना के तहत स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। समाजसेवी एवं जैन समाज समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि हिंदू तिथि में परिवर्तन के कारण महावीर जयंती का पर्व 30 मार्च को मनाया जा रहा है। प्रदेश के जैन समाज के अनुरोध पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के निर्देश पर प्रदेश शासन द्वारा जिला कलेक्टरो को इस व्यवस्था के लिए अधिकृत किया गया था। जिसके माध्यम से प्रदेश के अधिकांश कलेक्टरों द्वारा 30 मार्च को अवकाश की घोषणा की गई है। पोरवाल जैन समाज के अध्यक्ष वीरेंद्र जैन द्वारा कलेक्टर के नाम सकल जैन समाज की ओर से 30 मार्च को छुट्टी घोषित करने का अनुरोध किया गया था। साथ ही सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने भी जैन समाज की मांग को स्वीकार करते हुए कलेक्टर से 30 मार्च अवकाश का किया था अनुरोध, समाज की भावनाओं को देखते हुए कलेक्टर ऋषव गुप्ता द्वारा 30 मार्च को अवकाश घोषित करने का पत्र जारी किया। जैन समाज ने मुख्यमंत्री के साथ ही शासन, सांसद एवं जिला कलेक्टर को इस घोषणा के लिए धन्यवाद दिया है। समाज के सुनील जैन प्रेमांशु चौधरी जैन ने बताया कि प्रशासन ने समाज की जनभावनाओं का सम्मान करते हुए यह परिवर्तन किया है। आदेश के तहत 30 मार्च को जिले के सभी शासकीय कार्यालय एवं संस्थान बंद रहेंगे, जबकि 31 मार्च को पूर्ववत सभी कार्यालय खुले रहेंगे। कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है, जिसकी सूचना सभी विभागों को भेज दी गई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!