ताज़ा ख़बरें

महावीर जयंती के उपलक्ष में नगर में प्रतिदिन हो रहे हैं सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भजन संध्या।

खास खबर

महावीर जयंती के उपलक्ष में नगर में प्रतिदिन हो रहे हैं सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भजन संध्या।

पंचकल्याणक महोत्सव के सभी इंद्रो का हुआ चयन।

पोरवाड परिवार एवं मां त्रिशला मंडल द्वारा दी गई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां।

खंडवा। जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्म जयंती महोत्सव 30 मार्च को धार्मिक उत्साह के साथ मनाया जाएगा। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ की जन्म जयंती से महावीर जयंती तक प्रतिदिन खंडवा में जैन मंदिरो धर्मशाला एवं अलग-अलग स्थानो पर समाज एवं अलग-अलग मंडलों द्वारा भजन संध्या, भगवान का पालना झुलाना, सांस्कृतिक कार्यक्रम, विनती का बुलावा जैसे कार्यक्रम प्रतिदिन आयोजित हो रहे हैं। समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि हर्ष का विषय है कि धार्मिक और सांस्कृतीक नगरी खंडवा में बजरंग चौक स्थित महावीर दिगंबर जैन मंदिर का तीसरा कल्याणक महोत्सव 11 अप्रैल से 16 अप्रैल के बीच संपन्न होगा, जिसकी तैयारियां शुरू हो चुकी है। सुनील जैन ने बताया कि महावीर जयंती एवं पंचकल्याणक महोत्सव के उपलक्ष में संत निवास परिसर मैं माँ त्रिशला मंडल की ओर से भजन संध्या के साथ विनती का बुलावा संपन्न हुआ जिसमें बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु एवं मातृ शक्ति ने उपस्थित होकर भजनों बाजे कुंडलपुर में बधाई, नगरी में वीर जन्मे। मेरे महावीर झूले पलना के माध्यम से भक्ति करते हुए भक्ति नृत्य किया। इस आयोजन में माताएं अपने बच्चों को बालक वर्धमान बना कर लाई और शानदार प्रस्तुतियां दी।इस अवसर पर माँ त्रिशला मंडल की बहुओं द्वारा होने वाले पंचकल्याणक मैं बने इन्द्र इंद्राणी के स्वागत मैं भजनों पर नृत्य की प्रस्तुतिया दी। मां त्रिशला पाठशाला की बालिकाओं द्वारा मंगलाचरण प्रस्तुत किया गया। समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि भजन संध्या के इस कार्यक्रम में पंचकल्याणक महोत्सव के लिए इंद्रो का चयन भी किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से स्वर्ण सौभाग्यवती कलश विराजमान करने का सौभाग्य मेधा आदित्य, अहिंसा प्रथम दिलीप पहाड़िया परिवार को प्राप्त हुआ। ईसान इंद्र मीना दिलीप पहाड़िया, सनद कुमार इंद्र जया अविनाश प्रकाश बडजात्या, महेंद्र इंद्र रीना ऋषभ कैलाश गंगवाल परिवार को प्राप्त हुआ। पंचकल्याणक के सभी इंद्रो का चयन हो चुका है। कार्यक्रम का संचालन रेनी लोहाडिया, नीतु जैन, अर्पिता रावका ने किया। आभार अध्यक्ष दिलीप पहाड़िया, सचिव सुनील जैन ने माना।
समाज के प्रचार मंत्री सुनील जैन एवं प्रेमांशु चौधरी ने बताया कि महावीर जयंती के उपलक्ष मे पोरवाड़ परिवार खंडवा द्वारा भी रात 7.30 बजे से संगीतमय भक्ति कार्यक्रम शुभ मोती परिसर हॉस्पिटल के सामने में रखा गया था,जिसमें सकल जैन समाज के श्रद्धालुओं ने हर्षोल्लास से भाग लिया और सभी ने संगीतमय भक्ति का आनंद लिया, भजन संध्या के इस कार्यक्रम में रानी,अंजू,दीपिका,
वैशाली,राखी,श्वेता,प्रज्ञा,एवं अन्य सदस्यों ने मनोहारी नृत्य भक्ति भी प्रस्तुत की,,पुरुष सदस्यों नितिन,प्रणय,रंजन,
मिलन,अजय,अतुल,राजीव,
प्रजेश,प्रसंग,अनुराग एवं अन्य सदस्यों ने भी उल्लास से भक्ति कर भजन गाए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!