ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर झाबुआ में साइक्लोथॉन, दिया एकता और फिटनेस का संदेश

 

झाबुआ, 28 मार्च 2026।

रिपोर्टर= भव्य जैन

भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आज झाबुआ में प्रातः 8:00 बजे भव्य साइक्लोथॉन (Cyclothon) का आयोजन किया गया।

यह साइक्लोथॉन रैली पुलिस लाइन, झाबुआ से प्रारंभ होकर राजगढ़ नाका होते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय, झाबुआ में संपन्न हुई। रैली को उप पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक शिव दयाल सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया सहित अनेक पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने साइकिल चलाकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और फिट इंडिया के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!