
मलगांव स्थित बरेली बदायूं-हाईवे मार्ग पर तीव्र गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने महिला को मारी टक्कर, पुलिस ने महिला को इलाज उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित किया
बदायूं: बदायूं जिले में दिन गुरुवार की रात्रि तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बरेली बदायूं हाईवे मार्ग स्थित मलगांव के निकट पैदल सड़क पार कर रही या पैदल चल रही महिला परवीन बानो 48 वर्षीय पति असलम निवासी मुराव गोटिया थाना बिनावर को टक्कर मार दी, जिससे महिला परवीन बानो बुरी तरह घायल हो गई। रहागीरों की सूचना पर पहुंचे थाना बिनावर हेड कांस्टेबल राजीव कुमार, कांस्टेबल शहनवाज, महिला कांस्टेबल सरिता ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस द्वारा इलाज उपचार हेतु घायल महिला को जिला अस्पताल बदायूं भेज दिया। जहां चिकित्सकों ने महिला परवीन बानो को मृतक घोषित कर दिया गया। इस दौरान महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक महिला परवीन बानो के पति असलम का कहना है कि उसकी पत्नी परवीन बानो घर से मलगांव होते हुए दिल्ली को रवाना हुई थी। पत्नी के मलगांव बरेली-बदायूं हाईवे मार्ग पर पहुंचते ही उन्हें एक तीव्र गति से आ रहे अज्ञात बहन ने टक्कर मार दी थी।








