
खण्डवा//
विद्या भारती मालवा प्रान्त की योजनानुसार स्थानीय कक्षाओं की वार्षिक परीक्षा समाप्त होने के पश्चात सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कल्याणगंज खण्डवा विद्यालय में शिशु वर्ग से लेकर प्राथमिक कक्षाओं का वार्षिक परीक्षाफल परिणाम शनिवार को वितरण किया गया।इस अवसर पर विद्यालय समिति के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र जी अग्रवाल,व्यवस्थापक श्री रविन्द्र जी बंसल कोषाध्यक्ष श्री ओम जी दशोरे व श्री मनीष जी खमेले उपस्थित रहे।वार्षिक परीक्षा में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले भैया बहिनों का अथितिद्वय द्वारा सम्मान कर उन्हें अंकसूची का वितरण किया गया। साथ ही अपने उद्बोधन में सभी भैया बहिनों को शुभकामनाओं के साथ अगली कक्षा में और अच्छा परिणाम बने ऐसी कामना भी की।सभी भैया बहिनों के चहरो पर अपने वार्षिक परीक्षा परिणाम को जानने की उत्सुकता दिखाई दे रही थी और अपने परिणाम को जानने के पश्चात सभी उत्साहित नजर आ रहे थे।संस्था प्राचार्य श्रीमती शोभा तोमर दीदी ने इस अवसर पर अभिभावकों के समक्ष आगामी विद्यालयीन गतिविधियो को भी विस्तार से बताया।इस अवसर पर विद्यालय समिति के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र जी अग्रवाल,सचिव श्री रविन्द्र जी बंसल,कोषाध्यक्ष श्री ओम जी दशोरे सहित प्राचार्य श्रीमती शोभा तोमर दीदी,प्रधानाचार्य श्री दिलीप जी सपकाले, श्री राधेश्याम जी चौहान सहित विद्यालय परिवार व अभिभावकगण उपस्थित थे।





