रामनवमी पर सामाजिक समरसता का भाव लिए निकलेगी भव्य श्रीराम रथयात्रा।
विगत 28 वर्षों से निकलने वाली रामरथ यात्रा का जगह-जगह होगा स्वागत।
खण्डवा। जनजन के अराध्य प्रभु श्री राम का जन्मोत्सव 27 मार्च को दादाजी की नगरी खंडवा में उत्साह के साथ मनाया जायेगा। राम नवमी पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी बड़ा बम स्थित प्राचीन राम मंदिर से प्रातः काल भगवान श्री राम की रथ शोभायात्रा निकलेगी। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि नगर में श्रीराम नवमी पर निकलने वाली यह श्री राम रथ शोभायात्रा डॉ मुनीष मिश्रा एवं समिति सदस्यों के सहयोग से 1998 से आरंभ की गई, सामाजिक समरसता का भाव लिये यह यात्रा 28 वर्षों से निरंतर भक्ति पूर्ण भाव और अनुशासित रूप से श्रीराम मंदिर बडावम चौक से निकाली जा रही है। सुनील जैन ने बताया कि विगत दिनों इस वर्ष निकलने वाली श्रीराम रथ यात्रा के संबंध में एक बैठक सुभाष नागौरी की अध्यक्षता में श्रीराम मंदिर में आयोजित गई। यात्रा संयोजक डॉ मुनीष मिश्रा सहित उपस्थित जनों ने यात्रा को लेकर अपने सुझाव व्यक्त किये। 27 मार्च शुक्रवार को जन-जन के आराध्य प्रभु राम के जन्मोत्सव श्रीराम नवमी पर श्रीराम रथ यात्रा प्रातः 8 बजे बडाबम स्थित राममंदिर से निकलेगी । डॉ. मुनीश मिश्रा ने बताया कि राम रथ यात्रा राममंदिर बडाबम से प्रारंभ होकर कुम्हार बेडा. मालीकुंआ, बुधवारा, केवलराम चौक, एमजी रोड, घंटाघर चौक विट्ठल मंदिर से बजरंग चौक स्थित राम मंदिर पहुंचेगी जहां संतो के प्रवचन के साथ यात्रा का विश्राम होगा। शैलेश पालीवाल ने बताया कि राम यात्रा में बैंड बाजे के साथ ही रथ में श्रीराम का फोटो के साथ ही ट्राली में रामायण मंडल द्वारा जन्मोत्सव के बधाई गीत, राम भजन प्रस्तुत किये जावेगे। रथ यात्रा नगर के सभी महिला मंडल, रामचरित मानस मंडल सहित व्यापारिक संगठनों की उपस्थिति में रथ यात्रा निकाली जावेगी। यात्रा के संयोजक डॉ.मुनीष मिश्रा, लखन लाल नागोरी शांतनु दीक्षित सुभाष नागोरी एवं समिति सदस्यों ने सभी धर्म प्रेमी बंधोओ एवं मातृशक्ति से श्री राम रथ यात्रा में उपस्थित होकर पूण्य प्राप्त करने का अनुरोध किया है।









