ताज़ा ख़बरें

*श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा में हुआ “शिव विवाह”*

खास खबर

*श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा में हुआ “शिव विवाह”*
खण्डवा//

श्री शीतला माता मंदिर संगठन द्वारा संगीतमय श्रीमद देवी भागवत महापुराण कथा में आज पंडित श्री राकेश तिवारी जी द्वारा अष्टमी तिथि पर शिव जी का सुंदर वर्णन व श्री शिव विवाह कथा के आठवें दिन हुआ। मां भगवती देवी के नौ रूप जिनकी भगवान भी तपस्या करते थे मां भगवती कथा वेदों के अनुसार महाराज जी ने बताई, शक्ति भक्ति एवं समर्पण का उल्लेख करते हुए आचार्य जी ने शास्त्र के अनुसार कहा मां भगवती के गर्भ से ही वेदवती प्रसूति गृह से जन्म लेने के बाद साधना ओर तपस्या के लिए निकल पड़ी, यह जानकारी गायत्री परिजन समिति सदस्य श्री देवा भावसार ने दी उन्होंने बताया कि संगीतमय टोली द्वारा सुंदर शिव भजन सुनाये गए और देवी भजनों की प्रस्तुति दी गई कल 27 मार्च को श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा में श्री राम नवमी उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा और श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का समय सुबह 10 बजे से रहेगा एवं माता रानी की महा प्रसादी व पूर्णाहुति की जाएगी। मंच संचालन श्री रमाकांत पांडे ने किया ओर कन्या पूजन एवं हवन श्री शीतला माता मंदिर संगठन, मातृ शक्ति द्वारा किया जाएगा।।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!