ताज़ा ख़बरें

मानसिक स्वास्थ्य के संवर्द्धन हेतु कार्यशाला सम्पन्न —

खास खबर

मानसिक स्वास्थ्य के संवर्द्धन हेतु कार्यशाला सम्पन्न

खण्डवा//प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, श्री नीलकंठेश्वर शासकीय महाविद्यालय खंडवा में “मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग क़ी आवश्यकता” विषय पर उमंग उच्च शिक्षा हेल्थ और वेलनेस कार्यक्रम के मानसिक स्वास्थ्य हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. कुलदीप सिंह फरे ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय की भाग दौड़ भरी जीवन शैली में मानव जीवन को संतुलित रखने के लिए योग को जीवन में अपनाना बहुत जरूरी हो गया है।
इस अवसर पर जिला चिकित्सालय खंडवा के मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय इंगले ने कहा कि वर्तमान जीवन में प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन को संतुलित रखने एवं स्वस्थ रखने के लिए योग को जीवन में अपनाना अनिवार्य हो गया है। योग के माध्यम से जीवन को खुशहाल बनाने के लिए 24 घंटे समय से आधा घंटा जरूर निकालना चाहिए जिससे जीवन को संतुलित रखा जा सकता है। योगा हमें एकाग्र रहना सिखाता है। योग हमें हर तरह से स्वस्थ बना देता है। प्राणायाम करने से मस्तिष्क को पर्याप्त ऑक्सीजन मिलती है जिससे विद्यार्थी अवसाद से बच सकते हैं। कार्यक्रम में एन.सी.सी., एन.एस.एस. एवं स्पोर्ट विभाग के विद्यार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ा अधिकारी अमित कुमार अब्राहम ने किया।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!