ताज़ा ख़बरें

जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स नियुक्त , प्रथम चरण में 1 से 3 अप्रैल व द्वितीय चरण में 5 से 7 अप्रैल तक होगी ट्रेनिंग

खास खबर

जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स नियुक्त , प्रथम चरण में 1 से 3 अप्रैल व द्वितीय चरण में 5 से 7 अप्रैल तक होगी ट्रेनिंग

खण्डवा//जनगणना-2027 पहली बार डिजिटल जनगणना होगी, जिसमें कि मोबाइल एप के माध्यम से डाटा संकलन किया जाएगा। जनगणना 2027 के लिए नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र के लिए नियुक्त मास्टर ट्रेनर्स द्वारा फील्ड ट्रेनर्स को दो चरणों में 1 से 3 अप्रैल तथा 5 से 7 अप्रैल तक प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री ऋषव गुप्ता ने बताया कि प्रशिक्षण के पहले चरण में 1 से 3 अप्रैल तक खण्डवा तहसील ग्रामीण के फील्ड ट्रेनर श्री कमल बख्तियापुरी, डॉ. प्रेमांशु दुबे, हेमेंद्र बिरला, विकास वर्मा, डॉक्टर आशुतोष तिवारी, सुनील अर्शिया, विनोद कोंगरे, डॉक्टर तरुण दंगोड़े, देवमणि यादव को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसी तरह खंडवा तहसील नगर के लिए शशांक नादकर्णी को, छैगांवमाखन तहसील ग्रामीण क्षेत्र के लिए अजय कुमार पालीवाल, अनिल पटेल, अनिल बरोले, आतिश साकले, बख्तावर सिंह बघेल को फील्ड ट्रेनर नियुक्त किया गया है। पंधाना तहसील के लिए राजेश तिवारी, जितेंद्र राजवैद्य, कल्पना गढ़वाल, परशुराम मंसारे और शेरू खान को फील्ड ट्रेनर बनाया गया है। मूंदी तहसील के लिए मुकेश काजले, अवनीश त्रिवेदी और राजेंद्र चौहान को फील्ड ट्रेनर बनाया गया है। पुनासा तहसील के लिए गोपाल दास पंचोरी, नटवर सिंह सोलंकी, डीडीएस राठौर, तुलाराम ग्वाल और विपिन कुमार तिवारी को फील्ड ट्रेनर बनाया गया है।
द्वितीय चरण के प्रशिक्षण में 5 से 7 अप्रैल तक प्रातः 10ः30 बजे से शाम 5ः30 बजे तक एसएन कॉलेज में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है। इस शिविर में हरसूद तहसील ग्रामीण के लिए नियुक्त फील्ड ट्रेनर सुधीर चौहान, आशीष मालवीय और सचिन राजोरिया को प्रशिक्षित किया जाएगा। इयके अलावा खालवा तहसील के फील्ड ट्रेनर संदीप यादव, पंकज सिंह चंदेल, विजयंत सिंह ठाकुर, प्रबल प्रताप सिंह, रविकांत शर्मा, गजेंद्र कलपंदे, राजेश तिवारी, अनिल अजनेरिया को तथा किल्लौद तहसील ग्रामीण के फील्ड ट्रेनर श्री हेमराज पवार और श्री मंगेश मालवीय को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसी तरह आयुक्त नगर निगम क्षेत्र खंडवा के फील्ड ट्रेनर डॉ. विवेक केसरे, अयूब खान, सोहन सिंह डाबर, समीर दीक्षित, अनुराग बाजपेई, अखिलेश बरोले, डॉ. प्रकाश पगारे और सोनू सेन को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके साथ ही नगर परिषद पंधाना के फील्ड ट्रेनर श्री यशवंत खरे, मूंदी की फील्ड ट्रेनर सुश्री सीमा राठौर, पुनासा के फील्ड ट्रेनर फरसिंह सुलिया, नगर परिषद ओंकारेश्वर के फील्ड ट्रेनर आशीष जैन तथा नगर परिषद छनेरा के फील्ड ट्रेनर डॉ. एचएस जामोद को प्रशिक्षित किया जाएगा।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!