
सड़क दुर्घटना पर अंकुश लगाने के लिए यातायात पुलिस खंडवा की बड़ी मुहिम “ब्लैक स्पॉट” वाले क्षेत्रों पर लगाए जा रहे रिफ्लेक्टिव बोर्ड
खंडवा, 03 जून 2026
खंडवा (यातायात) पुलिस द्वारा लगातार “विशेष सुरक्षा अभियान” के तहत यातायात सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित करने के उद्देश्य से जिले मे “ब्लेक स्पॉट” चिन्हित कर यातायात संकेत लगाना , स्पीड ब्रेकर निर्माण, चेतावनी बोर्ड स्थापित करना, रिफ्लेक्टिव बोर्ड लगाना, वाहन चालक/संचालक को यातायात नियम का कड़ाई से पालन करने सम्बंधित संवाद जैसे कार्य लगातार किये जा रहे है।
इस क्रम मे दिनांक 03.06.26 को उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री अनिल कुमार राय के नेतृत्व मे यातायात पुलिस खंडवा द्वारा सड़क दुर्घटना को रोकने और आमजन के सफर को सुरक्षित बनाने के लिए जिले के चिन्हित दुर्घटना संभावित क्षेत्रों (ब्लैक स्पॉट) पर वाहन चालक को सचेत करने के लिए रिफ्लेक्टिव बोर्ड लगाने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया गया।
जिसके अंतर्गत माता चौक से रामनगर, चीरा खदान से टीठिया जोशी पुल बीच संवेदनशील क्षेत्र में दो ‘ब्लैक स्पॉट’ पर चेतावनी बोर्ड स्थापित किए गए हैं।
इसी मार्ग पर अत्यधिक यातायात संवेदनशील क्षेत्र चिराखदान से टिठीया जोशी पुल के बीच दुर्घटना संभावित क्षेत्र में भी दो विशेष रिफ्लेक्टिव बोर्ड लगाए गए हैं।
शेष चिन्हित स्थानों पर बोर्ड लगाने की प्रक्रिया तेजी से जारी है। यातायात पुलिस का लक्ष्य जिले के सभी चिन्हित “ब्लैक स्पॉट” पर रिफ्लेक्टिव बोर्ड लगाने का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कर हर नागरिक की जान की सुरक्षा करना है।
रात के अंधेरे में भी ये रिफ्लेक्टिव बोर्ड चमकेंगे, जिससे वाहन चालक को दूर से ही आगे के खतरे का अंदाजा हो जाएगा और वे गति नियंत्रित कर सकेंगे।”











