ताज़ा ख़बरें

संगठन सृजन के तहत महिला कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने पर जोर, संगठनात्मक बैठक संपन्न

खास खबर

संगठन सृजन के तहत महिला कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने पर जोर, संगठनात्मक बैठक संपन्न

संगठन की मजबूती के लिए अधिक से अधिक महिलाओं को कांग्रेस से जोड़ना आवश्यक है “श्रीमती शान्ती बालेश्वर”
खंडवा/
संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत बुधवार 3 जून को गांधी भवन खंडवा में महिला कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में इंदौर से पधारी मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष शांति बालेश्वर ने महिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया की गांधी भवन में आयोजित बैठक में महिला कांग्रेस संगठन को अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती शांति बालेश्वर ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए अधिक से अधिक महिलाओं को कांग्रेस से जोड़ना आवश्यक है। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क कर नई महिला साथियों को संगठन में शामिल करने का आह्वान किया।बैठक में नवीन कार्यकारिणी के गठन, संगठन विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई। साथ ही महिलाओं की संगठनात्मक भागीदारी बढ़ाने और बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने पर विचार-विमर्श हुआ।
इस अवसर पर खंडवा शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र की महिला कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी कर संगठन को मजबूत बनाने के लिए अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए। बैठक का मुख्य उद्देश्य महिला कांग्रेस को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी एवं सशक्त बनाना रहा।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह,महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती शांति बालेश्वर,सुनील आर्य,जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन,महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव सुनीता सकरगाये,महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रचना तिवारी,महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष हेमलता पालीवाल,रुपाली बारे,सावित्री सूर्यवंशी,सुधा खान,सीमा मसतकर,रक्षा गुर्जर,नसीम आरा,रूपा कासडे,सुनीता रायकवार,मीनू मंडलोई, कामिनी मंडलोई,अर्चना बलराम वर्मा,मीना वर्मा सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद थी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!