ताज़ा ख़बरें

*गौरी कुंज को गीता भवन करने पर सद्भावना मंच ने जताई आपत्ति*

खास खबर

*गौरी कुंज को गीता भवन करने पर सद्भावना मंच ने जताई आपत्ति*

खंडवा। सद्भावना मंच कार्यालय में मंच संस्थापक प्रमोद जैन के नेतृत्व में सदस्यों द्वारा नगर पालिका निगम द्वारा गौरी कुंज को गीता भवन के नाम से संचालित करने का विचार किये जाने पर इस पर आपत्ति जताई गई। यह जानकारी देते हुए मंच के निर्मल मंगवानी ने बताया कि इस मौके पर मंच संस्थापक प्रमोद जैन ने कहा कि देश के प्रसिद्ध पार्श्व गायक किशोर कुमार के माता-पिता की स्मृति को स्थाई बनाने के लिए परिजनों द्वारा जन सहयोग से खंडवा नगर में गौरी कुंज का निर्माण करवाया जाकर साहित्यसर्जनों को समर्पित किया है। किंतु शायद नगर निगम गौरी कुंज का नाम गीता भवन कर उस स्मृति को मिटाना चाहती है। आज खंडवा नगर का नाम भारत में ही नहीं बल्कि विश्व में भी जाना जा रहा है। सद्भावना मंच द्वारा नगर निगम से गीता भवन अन्य स्थान पर बनाए जाने हेतु प्रदेश मुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री को ईमेल किए गए। इस इस अवसर पर मंच संस्थापक प्रमोद जैन, पूर्व डीएसपी आनंद तोमर, डॉ.जगदीशचंद्र चौरे, ओम पिल्लै, केबी मनसारे, अनूप शर्मा, गणेश भावसार, निर्मल मंगवानी, दैवेंद्र जैन, डॉ. एमएम कुरेशी, राधेश्याम शाक्य, सुभाष मीणा, पं. कृष्ण कुमार व्यास, रजत सोहनी, नदीम रायल, कैलाश पटेल आदि सहित बड़ी संख्या में सदस्यों ने विरोध जताते हुए ईमेल किये।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!