ताज़ा ख़बरें

जनसुनवाई में कलेक्टर श्री गुप्ता ने आवेदकों की समस्याओं के निराकरण के दिए निर्देश

खास खबर

जनसुनवाई में कलेक्टर श्री गुप्ता ने आवेदकों की समस्याओं के निराकरण के दिए निर्देश

खण्डवा// जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता प्रत्येक मंगलवार को नागरिकों की समस्याएं सुनकर सम्बंधित अधिकारियों के माध्यम से उनका निराकरण करवाते हैं। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में बीड़ ग्राम के निवासियों ने कलेक्टर श्री गुप्ता को आवेदन देकर बताया कि बीड़ के हायर सेकेण्ड्री स्कूल के प्राचार्य नरेंद्र चावला द्वारा सरकारी भूमि को नीलाम कर खेती कराई जा रही है, जिस पर उन्होंने मूंदी के तहसीलदार को मामले की जांच कर समय सीमा में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में छैगांवमाखन विकासखण्ड के ग्राम कैसूम निवासियों ने गांव की पेयजल समस्या के बारे में कलेक्टर श्री गुप्ता को आवेदन देकर बताया। जिस पर उन्होंने कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को निर्देश दिए कि गांव का दौरा कर ग्रामीणों की पेयजल समस्या का निराकरण करें। जनसुनवाई में जिला पंचायत के सीईओ डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, अपर कलेक्टर श्री अरविंद चौहान एवं श्री के. आर. बड़ोले सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे।
जनसुनवाई में हरसूद निवासी लताबाई ने कलेक्टर श्री गुप्ता को आवेदन देकर बताया कि उसकी अनुकंपा नियुक्ति कृषि उपज मंडी समिति, नया हरसूद में भृत्य के पद पर हुई थी, लेकिन सेवा पुस्तिका में जन्म तिथि गलत दर्ज है, जिसे उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर सुधरवाया जाए। जिस पर उन्होंने हरसूद के मंडी सचिव को दस्तावेजों के आधार पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में वार्ड क्रमांक 5 में स्थित साईं बाबा हाउसिंग कॉलोनी के निवासियों ने कलेक्टर श्री गुप्ता को आवेदन देकर बताया कि कॉलोनाइजर द्वारा कॉलोनी में विकास कार्य नहीं कराए गए हैं, जिस पर उन्होंने नगर निगम आयुक्त को मौका निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में खण्डवा के संतोषी माता वार्ड स्थित स्मार्ट सिटी सी-ब्लॉक कॉलोनी के निवासियों ने कलेक्टर श्री गुप्ता को आवेदन देकर बताया कि उनकी कॉलोनी में पेयजल समस्या हो रही है। अतः कॉलोनी के नलों को पानी की नई टंकी से जोड़कर पेयजल प्रदाय करने की व्यवस्था की जाए, जिस पर उन्होंने नगर निगम आयुक्त को कॉलोनी वासियों की पेयजल समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!