
थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मादक पदार्थ गांजा कि तस्करी करने वाले एवं शहर मे बैचने वाले पेडलर सहित तीन आरोपी को गांजा सहित किया गिरफ्तार
खंडवा दिनांक 02.06.26
खंडवा पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों मे सक्रिय व्यक्ति पर नजर बनाये रखते हुए सुचना तंत्र सक्रिय कर लगातार नशे के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही कि जा रही है इसी क्रम मे दिनांक 02.06.26 को अवैध मादक पदार्थ गांजा कि तस्करी करने वाले दूसरे जिले के आरोपी एवं खंडवा शहर मे मादक पदार्थ बैचने वाले दो पेडलर के कब्जे से कुल 12 किलो 500 ग्राम गांजा कुल किमती करीब 80000₹ एवं एक मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार कर बड़ी कार्यवाही कि गई।
दिनांक 02.06.26 को थाना कोतवाली पर मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति गांजा बैचने बामन गाओ रोड खंडवा आया हुआ है कि सूचना मिलते ही पुलिस तत्परता से आवश्यक कार्यवाही करते हुए मुकबीर द्वारा बताये स्थान पर दबिश दी गई जहाँ एक व्यक्ति मिला नाम पता पूछने पर अपना नाम सदाशिव पिता नानला सिसोदिया नि सोलाना तह. गौगावा जिला खरगोन बताया अपने कब्जे मे 09 किलो 990 ग्राम मादक पदार्थ (गांजा) अवैध रूप से रखे होने से विधिवत आवश्यक कार्यवाही करते हुए-
(01) आरोपी सदाशिव पिता नानला सिसोदिया नि सोलाना तह. गौगावा जिला खरगोन के विरुद्ध अपराध क्र.342/26 धारा 8/20 NDPS एक्ट के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया जाकर आरोपी से मादक पदार्थ बैचने के सम्बन्ध मे पूछताछ कर आरोपी द्वारा बताये अनुसार
(02) आरोपी शुभम पिता विजय महेश्कऱ जाति कुचबंधिया उम्र 30 साल नि.घासपुरा गंजबाजार खंडवा के कब्जे से 01किलो 35 ग्राम मादक पदार्थ
(03) आरोपी शिवा पिता धर्मेंद्र महेश्कऱ जाति कुचबंधिया उम्र 22 साल नि. घासपुरा गंजबाजार खंडवा के कब्जे से 01 किलो 25 ग्राम मादक पदार्थ
इस प्रकार तीन आरोपी के कब्जे से कुल 12 किलो 500 ग्राम मादक पदार्थ किमती करीब 80,000₹ एवं एक मोटर साइकल (अपाचे) किमती करीब 98,000₹ कुल 1,78,000₹ का मशरुका जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
आरोपी सदाशिव के खिलाफ गोगाओ थाना मे मारपीट कर अवैध वसूली का प्रकरण दर्ज है एवं आरोपी शुभम महेश्कऱ जाती कुचबंधिया थाना कोतवाली का गुंडा बदमाश जिसके खिलाफ थाना मे 02 अपराध NDPS एक्ट, 01 अपराध आबकारी एक्ट. एवं 03 अपराध मारपीट के पंजीबद्ध है।











