समाज सेवा में एक कदम आगे बढाते हुए रोटरी क्लब खंडवा निमाड़ आज करने जा रहा है बड़ी वाटर एटीएम मशीन एवं डायलिसिस मशीनों का लोकार्पण।
खंडवा। वर्षों से खंडवा में रोटरी क्लब खंडवा निमाड़ के पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा मानव सेवा समाज सेवा के साथ राष्ट्रीय मिशन के कार्यों में भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया जाता रहा हें। क्लब के द्वारा स्वास्थ्य शिविर नेत्र शिविर एवं अनेक सामाजिक कार्यों के माध्यम से जन सेवा की जाती है समाजसेवी व सदस्य सुनील जैन ने बताया कि सेवा के क्षेत्र में एक कदम आगे बढ़ते हुए रोटरी क्लब खंडवा निमाड़ स्वास्थ्य सेवाओं के लिए तीन डायलिसिस मशीन शुभम हॉस्पिटल एवं नागरिकों के लिए शुद्ध और शीतल जल व्यवस्था के लिए खंडवा की हृदय स्थल घंटाघर पर हनुमान मंदिर के पास वाटर एटीएम मशीन का लोकार्पण 3 जून बुधवार को करने जा रहा हे। सुनील जैन ने बताया रोटरी क्लब खंडवा निमाड़ द्वारा घंटाघर हनुमान मंदिर पर बड़ी वाटर एटीएम मशीन का लोकार्पण बुधवार को शाम 4:00 बजे किया जाएगा वही शुभम हॉस्पिटल में डायलिसिस मशीनो का लोकार्पण शाम 5:00 किया जाएगा। लोकार्पण कार्यक्रम रोटरी मंडल 3040 के मंडला अध्यक्ष रो.सुशील मल्होत्रा, विधायक कंचन मुकेश तनवे, महापौर अमृता अमर यादव कलेक्टर ऋषव कुमार गुप्ता, डॉ मुनीष मिश्रा,डॉक्टर शुभांगी मिश्रा एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के
आथित्य में किया जाएगा। लोकार्पण कार्यक्रम के पश्चात रोटरी क्लब खंडवा निमाड की बोर्ड मीटिंग एवं गवर्नस विजिट शाम 7:30 बजे होटल कैसल इन में आयोजित होगी। क्लब के अध्यक्ष रो.सुशील मंडलोई सचिव रो.अतुल
अत्रिवाल, रोटेरियन मनोज मित्तल, दिलीप पटौदी, सतीश सकरगाये हर्ष शर्मा, अभिषेक भारती, योगेश जोशी, अमीन खान, संदीप सोनी ने लोकार्पण कार्यक्रमों में शहरवासियों से उपस्थित होने का अनुरोध किया है।











