
हंडियाखेड़ा अग्निकांड के पीड़ितों से मिले सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, हरसंभव सहायता का दिया भरोसा।

मुख्यमंत्री को कराया अवगत, प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत देने के निर्देश।
खंडवा। पंधाना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हंडियाखेड़ा में हाल ही में शॉर्ट सर्किट के कारण हुई भीषण आगजनी की घटना के बाद क्षेत्रीय सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल विधायक छाया मोरै ने एसडीएम श्री सिंगई एवं अन्य अधिकारियों के साथ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन बताया की इस हादसे में करीब 20 परिवार प्रभावित हुए थे, जबकि कई मकान, दुकानें और घरेलू सामान आग की चपेट में आकर नष्ट हो गए थे। सांसद श्री पाटिल ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया और पीड़ित परिवारों की समस्याएं सुनते हुए उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया और कुछ राहत सामग्री भी पीड़ितों को प्रदान की। सांसद श्री पाटिल ने इस अवसर पर कहा कि प्रभावित परिवारों को राहत दिलाने के लिए प्रशासन से लगातार संपर्क बनाए रखा जा रहा है।
सांसद विधायक ने मंगलवार को मुख्यमंत्री को बताई थी स्थिति
प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि मंगलवार भोपाल प्रवास के दौरान सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल विधायक छाया मोरै ने डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर हंडियाखेड़ा अग्निकांड की जानकारी दी थी। मुख्यमंत्री ने घटना को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
निरीक्षण के दौरान सांसद श्री पाटिल विधायक छाया मोरे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने प्रभावित परिवारों को शासन की ओर से हरसंभव मदद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
गौरतलब है कि आगजनी की इस घटना में कई परिवारों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है, जिसके बाद प्रशासन द्वारा राहत एवं सर्वेक्षण की कार्रवाई जारी है।












