ताज़ा ख़बरें

खंडवा संसदीय क्षेत्र को मिली 13 करोड़ 74 लाख की सौगात, चार ग्रामीण सड़कों के निर्माण को मंजूरी।

खास खबर

खंडवा संसदीय क्षेत्र को मिली 13 करोड़ 74 लाख की सौगात, चार ग्रामीण सड़कों के निर्माण को मंजूरी।

सांसद श्री पाटिल के प्रयासो से क्षेत्र को मिली प्रधानमंत्री सड़क योजना की सौगात।

खंडवा। खंडवा संसदीय क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में आवागमन की सुविधा को बेहतर बनाने के लिए सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के प्रयासों से केंद्र सरकार ने चार नई सड़कों के निर्माण को मंजूरी दी है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अंतर्गत वर्ष 2025-26 में जिले के बलड़ी विकासखंड में 13 करोड़ 73 लाख 64 हजार रुपये की लागत से चार सड़कों का निर्माण किया जाएगा। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इन सड़कों की कुल लंबाई 14.44 किलोमीटर होगी। केंद्रीय ग्रामीण विकास तथा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल को पत्र भेजकर स्वीकृति की जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा तथा विकास गतिविधियों को नई गति मिलेगी। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि
स्वीकृत कार्यों में बारमलय से कुकधल तक 7.64 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण 7 करोड़ 18 लाख 35 हजार रुपये की लागत से किया जाएगा। इसी प्रकार लहाड़पुर से परवाड़ी तक 2.24 किलोमीटर सड़क के लिए 2 करोड़ 6 लाख 53 हजार रुपये, मालुद मार्ग से खेड़ी रैयत तक 1.36 किलोमीटर सड़क के लिए 1 करोड़ 35 लाख 50 हजार रुपये तथा बारमलय से शुक्लातलाई तक 3.20 किलोमीटर सड़क के निर्माण पर 3 करोड़ 13 लाख 26 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।
इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र की कई ग्रामीण बस्तियों को पक्के मार्ग की सुविधा मिलेगी। किसानों, विद्यार्थियों और ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलने के साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि गतिविधियों को भी लाभ होगा।
केंद्रीय मंत्री ने पत्र में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई है। उन्होंने कहा है कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं, ताकि ग्रामीणों को लंबे समय तक इसका लाभ मिल सके।
सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने इस स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय क्षेत्र के ग्रामीण विकास को नई दिशा देने वाला साबित होगा। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण से दूरस्थ गांवों की संपर्क व्यवस्था मजबूत होगी और स्थानीय लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!