
अहिंसा के पुजारी भगवान महावीर स्वामी की जन्म जयंती 30 मार्च को।

महावीर जयंती पर्व को लेकर सेठी नगर मंदिर में आयोजित हुई भजन संध्या।
खंडवा। जियो और जीने दो का संदेश देने वाले अहिंसा के पुजारी भगवान महावीर स्वामी का जन्म महोत्सव 30 मार्च को सकल जैन समाज द्वारा खंडवा नगर में धार्मिक उत्साह के साथ मनाया जाएगा। समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया की महावीर जयंती पर्व को लेकर तैयारी शुरू हो चुकी है भगवान आदिनाथ जी की जयंती से महावीर जयंती तक प्रतिदिन खंडवा के जैन मंदिरों में अलग-अलग मंडलों द्वारा भजन संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम,पालना झुलाना, विनती का बुलावा कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित होकर भक्ति के साथ नृत्य कर रहे हैं और उत्साह से पर्व की तैयारी का आनंद ले रहे हैं। समाज के मीडिया प्रभारी सुनील जैन, प्रेमांशु जैन ने बताया कि रात्रि में श्री चंद्र प्रभु जी मंदिर सेठी नगर में भगवान महावीर की जयंती के उपलक्ष्य सेठी नगर महिला मंडल द्वारा भक्ति गीत भजन संध्या का आयोजन हुआ। सभी समाज जनों ने आकर भजनो के साथ भक्ति की। भजन संध्या में विजय सेठी, संतोष सेठी, रमेश सेठी, प्रवीण सेठी, दीपक सेठी, पंकज जैन महल, के सी जैन, सुनील जैन, प्रेमांशु जैन एवं महिला मंडलों की उपस्थिति रही।









