ताज़ा ख़बरें

l*23 मई को खंडवा में जीतो (जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन) का जाॅब फेयर

खास खबर

*23 मई को खंडवा में जीतो (जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन) का जाॅब फेयर*

*देश भर में 180 से अधिक जगह पर एक साथ होगा आयोजन*

*जॉब फेयर की तैयारीयो को लेकर बैठक संपन्न*

खंडवा 21 मई 2026,

जैन समाज की सबसे अग्रणी एवं प्रशासनिक तैयारीयो के लिए ख्यात अंतरराष्ट्रीय संस्था *जीतो* (जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन) का जीतो जॉब फेयर पहली बार आगामी 23 मई शनिवार को खंडवा में होने जा रहा है।
*जैन समाज के प्रचार मंत्री चंद्र कुमार सांड ने बताया कि जीतो जॉब फेयर खंडवा में 23 मई 2026 शनिवार को दोपहर 11:00 से 2:00 बजे श्री नमीनाथ जैन मंदिर उपाश्रय रामकृष्णगंज खंडवा में आयोजित होगा। जॉब की इच्छा रखने वाले व्यक्ति जॉब फेयर में उपस्थित हो सकते है। सांड ने बताया कि जीतो जॉब फेयर कार्यक्रम का शुभारंभ खंडवा के एसडीएम ऋषि सिंघई करेंगे। जीतो के जेटीआर नवनीत बोथरा ने बताया कि,पृथ्वीराज कोठारी- चेयरमैन , विजय भंडारी – अध्यक्ष, ललितकुमार डांगी- सचिव के मार्गदर्शन एवं श्री निश्चलजी जैन- डायरेक्टर, श्री विनोद पोखरना- चेयरमैन JITO Jobs तथा श्री अजित भंडारी – मुख्य सचिव JITO Jobs के नेतृत्व में JITO Jobs द्वारा देशभर के विभिन्न शहरों एवं क्षेत्रों में रोजगार एवं करियर अवसरों को अधिक प्रभावी रूप से समाज तक पहुँचाने हेतु जॉब मेले का आयोजन किया जा रहा है।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं, नौकरी चाहने वालों एवं उद्योग जगत को एक साझा मंच प्रदान करना है, जहाँ रोजगार, नेटवर्किंग एवं करियर विकास के बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकेंगे।

विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने वाले Job Fairs के माध्यम से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए द्वार खुलेंगे तथा समाज के प्रतिभाशाली उम्मीदवारों को प्रतिष्ठित कंपनियों एवं उद्योगों से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा।

देशभर से मिल रहे सकारात्मक सहयोग, बढ़ती सहभागिता एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के निरंतर प्रयासों के कारण यह अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है।
जैन समाज के नवनीत बोथरा और चंद्र कुमार सांड ने बताया कि देशभर के विभिन्न शहरों एवं क्षेत्रो में रोजगार एवं करियर के अवसरों को अधिक प्रभावी रूप से समाज तक पहुंचाने के लिए 23 मई को जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है। जॉब फेयर में 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी वर्ग के लोग उपस्थित होकर आवेदन कर सकते हैं। आयोजन की तैयारी के संदर्भ में सकल जैन समाज की एक बैठक बुधवार रात को संपन्न हुई ।जिसमें नितिन जैन, विजय बोरा, वीरेन भट्टायन,दिलीप पहाड़िया ,संजय जैन, विपिन कोचर ,कांतिलाल नारेलिया,नवीस बोथरा ,चंद्र कुमार सांड, अंकेश बोथरा रोहित मेहता आदि उपस्थित रहे। सकल जैन समाज के पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक जॉब फेयर में उपस्थित होकर लाभ उठाने का आग्रह किया है । ज्ञात रहे इस जॉब फेयर में 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी वर्ग के लोग आवेदन कर सकते हैं ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!