
सिवनी – कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के निर्देशन में जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के अनाधिकृत व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है।
बुधवार को गठित जांच दल ने होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की। इस दौरान 4 प्रतिष्ठानों से कुल 12 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए।
👉 कहां-कहां हुई कार्रवाई:
सिवनी के अन्नपूर्णा स्नेक्स से 4 सिलेंडर
बरघाट के बालाजी रेस्टोरेंट और फैजल कैंटीन से 2 सिलेंडर
लखनादौन के मिंटू ढाबा से 6 सिलेंडर
संबंधित संचालकों के खिलाफ एलपीजी (विनियमन) आदेश 2000 के तहत प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।
⚠️ प्रशासन की अपील:
घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग न करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।










