
कांग्रेस के दो दिवसीय “सर्वोदय संकल्प शिविर” सम्पन्न
शिविर में संगठन के कार्यकर्ताओं को विचारधारा, संगठन और राजनीति से जुड़े विषयों पर दिया गया प्रशिक्षण
सोमवार को गांधी भवन से निकली प्रभातफेरी, संत रैदास वार्ड में चलाया स्वच्छ्ता अभियान
खंडवा/
खंडवा के कांग्रेस कार्यलय गांधी भवन में दो दिवसीय सर्वोदय संकल्प शिविर का आयोजन दिनांक 15 मार्च और 16 मार्च को हुआ।यह शिविर कांग्रेस के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन द्वारा आयोजित किया गया।शिविर में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को विचारधारा, संगठन और राजनीति से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।जिला कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि दो दिवसीय शिविर में कांग्रेस के इतिहास, सुराज-स्वराज और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई।प्रदेशाध्यक्ष और वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया। प्रतिभागी दो दिन तक गांधी भवन में ही आवासीय शिविर में रहे। सोमवार सुबह गांधी भवन से एक प्रभात फेरी निकाली गई और संत रविदास वार्ड में पहुचकर महत्मा गांधी के आदर्शों पर चलते हुए शहर कांग्रेस एवं राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के साथियों के साथ संत रविदास वार्ड में स्वच्छता अभियान में भाग लिया।स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और समाज को स्वच्छ व सुंदर बनाने का संकल्प भी लिया।
राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला अध्यक्ष राजकुमार कैथवास ने बताया कि संगठन द्वारा आयोजित ‘सर्वोदय संकल्प शिविर’ कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पंचायत प्रतिनिधियों के लिए एक प्रशिक्षण कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य गांधीवादी मूल्यों, ग्राम स्वराज, पीईएसए (PESA) कानून, सामाजिक न्याय, आरटीआई (RTI) और मनरेगा जैसे विषयों पर कार्यकर्ताओं को जागरूक कर उन्हें सशक्त बनाना है
शिविर का उद्देश्य पंचायती राज संस्थाओं को स्थानीय स्वशासन के जीवंत केंद्र के रूप में मजबूत करना और समावेशी विकास सुनिश्चित करना है।
शिविर के समापन अवसर पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश अध्यक्ष मोना कौरव ने बताया कि “सर्वोदय संकल्प शिविर” कांग्रेस के पंचायती राज संगठन का प्रशिक्षण शिविर है, जिसमें कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, ग्राम स्वराज, संगठन विस्तार और सामाजिक कार्यों के बारे में प्रशिक्षित किया जाता है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक राजनारायण सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर)प्रतिभा रघुवंशी,जनपद पंचायत खंडवा अध्यक्ष प्रतिनिधि रामपाल सिंह,सरपंच श्रीराम पटेल ने भी उपस्थितजनों को संबोधित किया एवं शिविर के अनुभवों को साझा किया।कार्यक्रम का संचालन राजीव गांधी पंचायती राज संगठन जिला अध्यक्ष राजकुमार कैथवास ने किया।
इस अवसर पर प्रभारी श्रीमती विधेश्वरी सिंह , राजीव गांधी पंचायती राज संगठन प्रदेश अध्यक्ष डॉ मोना कौरव, प्रदेश सह संयोजक राहुल परमार, मार्गदर्शक हेमंत टाले, जिला प्रभारी मोहन साईं ,डॉ चैनसिंह वर्मा,सेवादल जिला अध्यक्ष अय्यूब लाला,महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रचना तिवारी,महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष हेमलता पालीवाल,नासिर खान,योगेश जांगिड़,वकील नीलकंठ,जिला कांग्रेस पूर्व प्रवक्ता प्रेमांशु जैन,वीरेंद्र गौतम,मनोज मंडलोई, संदीप सोनी,विशाल जैन,राजू जाधव, सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद थे।




