उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें

पांच दिवसीय रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का समापन कार्यक्रम हुआ संपन्न-

ममता गर्ल्स डिग्री कॉलेज असेनी रोड कुरौली बाराबंकी में चल रहे पांच दिवसीय रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का समापन कार्यक्रम संपन्न हुआ

आज दिनांक 14/03/2026 दिन शनिवार ममता गर्ल्स डिग्री कॉलेज असेनी रोड कुरौली बाराबंकी में चल रहे पांच दिवसीय रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का समापन कार्यक्रम संपन्न हुआ .

  1. इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला सचिव डॉ रामू मौर्य जी ने समाजिक जीवन के माध्यम से राष्ट्र सेवा की अनिवार्यता पर बल देते हुए छात्राओं को समाज जीवन की तरफ प्रेरित किया वहीं प्रशिक्षक श्री सत्यदेव जी ने छात्राओं को स्काउट गाइड के कर्तव्यों से अवगत कराते हुए जीवन में प्रशिक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला ।

प्रशिक्षिका सुश्री नेहा सिंह ने शिविर में छात्राओं को स्काउटिंग के कार्यों और उनकी सेवा भावना से अवगत कराया।

महाविद्यालय की प्राचार्या एवं रेंजर्स कमिश्नर डॉ. रश्मि श्रीवास्तवा जी ने अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में छात्राओं को सामाजिक नेतृत्व के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की तरफ छात्राओं को प्रेरित करते हुए बताया कि बिना सही नेतृत्व के समाज जीवन बिखर सकता है उसे बनाए रखने के लिए कुशल नेतृत्व की आवश्यकता है और यह स्काउटिंग के माध्यम से सीखना आसान होता है।

इस अवसर पर छात्राओं के साथ आदित्य कुमार विश्वकर्मा,समस्त प्राध्यापकगण एवं सम्मानित अतिथिगण उपस्थित रहे ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!