
चौमहला/झालावाड़ (आबिद मंसूरी)
झालावाड़ जिले के गंगधार उपखंड क्षेत्र का संभागीय आयुक्त अनिल अग्रवाल ने गुरुवार को
औचक निरीक्षण कर विभिन्न सरकारी कार्यालयों और संस्थानों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने एसडीएम कार्यालय गंगधार, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रोजाना, पीएचसी गंगधार, पंचायत कार्यालय, गंगधार थाना,पशु चिकित्सालय का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने पीएचसी में लेबर वार्ड, जनरल वार्ड, इमरजेंसी तथा ओपीडी की व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने और साफ-सफाई व व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।पशुधन सहायक व कृषि सुपरवाइजर को जनता के काम समय पर गुणवत्तापूर्ण करने व लोगों को सुलभ उपलब्धता के लिए कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर नाम व मोबाइल नंबर अतिरिक्त चार्ज का विवरण अंकित करने के निर्देश दिए l
दौरे के दौरान संभागीय आयुक्त ने नागेश्वर पार्श्वनाथ भगवान के मंदिर में दर्शन भी किए।
इस मौके पर गंगधार उपखण्ड अधिकारी छत्रपाल सिंह चौधरी, डीएसपी हेमन्त गौतम तहसीलदार गणेश खंगार, पटवारी राहुल मोरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।








