ताज़ा ख़बरें

*सिंधी समाज द्वारा सामूहिक होली मिलन समारोह बुधवार सुबह*

खास खबर

*सिंधी समाज द्वारा सामूहिक होली मिलन समारोह बुधवार सुबह*

खंडवा।श्री पूज्य सिंधी पंचायत द्वारा सिंधी कॉलोनी स्थित सिंधी धर्मशाला के सामने बगीचा ग्राउंड में बुधवार सुबह सामूहिक होली मिलन समारोह का आयोजन होगा।
प्रवक्ता कमल नागपाल ने बताया कि इस संदर्भ में श्री पूज्य सिंधी पंचायत की विशेष बैठक आयोजित की गई।अध्यक्ष मेठाराम पिंजानी की अध्यक्षता में वरिष्ठजन और सहयोगी सदस्यों द्वारा विचार मंथन के उपरांत उक्त निर्णय सर्व सहमति से लिया गया।4 मार्च बुधवार सुबह ठीक 9.15 बजे से ठीक 10 बजे तक सामूहिक होली मिलन का कार्यक्रम होगा।इस कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों और गणमान्य जन के साथ आमजन द्वारा उन परिवारजन को गुलाल का टीका लगाया जाएगा, जिनके परिवार में विगत वर्ष कोई गमी हुई है।इस बैठक में अध्यक्ष मेठाराम पिंजानी,मोहन दीवान,अनिल आरतानी,श्याम हेमवानी,घनश्याम वाधवा,किशोर लालवानी,मुकेश चंचलानी,संजय सभनानी,राम वासवानी,कमल नागपाल,राजेश परचानी, द्वारकादास मोहनानी,राजू वाधवा,मनोज गेलानी,शत्रुघ्न वासवानी,मनोहरलाल संतवानी,मूलचंद फतवानी,घनश्याम संगतवानी,लक्ष्मणदास नचनानी,महेश कुमार चंदवानी,राजू तीर्थानी आदि उपस्थित हुए और अपने विचार रखे।कार्यक्रम की रूपरेखा निर्धारित करने के साथ ही कार्य विभाजन भी किया गया।
आयोजन के उपरांत श्री पूज्य सिंधी पंचायत के सभी पदाधिकारियों के साथ गणमान्य तीरथ धाम,बालक धाम,शिव धाम सहित समाज के प्रमुख धार्मिक स्थल पहुंचकर संतों महात्माओं से आशीर्वाद और शुभकामनाएं प्राप्त करेंगे

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!