
*रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन*
खण्डवा//रेडक्रास सोसाइटी जिला खंडवा द्वारा खंडवा ऑयल्स साल्वेंट प्लांट के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चैयरमेन अखिलेश गुप्ता ने बताया कि आज पंधाना के खण्डवा ऑयल्स साल्वेंट प्लांट के डायरेक्टर संजय श्री श्रीमाल के मार्गदर्शन में प्रबंधक श्री लुनिया जी सहित पूरे स्टाफ के सहयोग से सीलटिया में रक्तदान का शिविर सम्पन्न हुआ। जिसमे बड़ी संख्या में प्लांट के स्टाफ और प्रबंधन ने रक्तदान किया।
इस अवसर पर रेडक्रॉस चैयरमेन अखिलेशजी गुप्ता ने कहा कि रक्त कृत्रिम रूप से बनाया नही जा सकता,यह केवल दान किया जा सकता है और आपका किया रक्तदान किसी के जीवन को बचा सकता है।
अंत मे आभार वाईस चैयरमेन आशीष अग्रवाल द्वारा व्यक्त किया गया । इस कार्यक्रम में योगेश कोटवाले ,प्रेमनारायणजी पिपलोनिया , सनत श्रीमाली, जम्बू जैन सहित रेडक्रॉस सोसाइटी के सदस्य उपस्थित रहे।











