ताज़ा ख़बरें

*गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए उपभोक्ता डिजिटल माध्यम का प्रयोग करें*

*टोल फ्री नंबरों पर कर सकते हैं गैस सिलेण्डर बुकिंग संबंधित शिकायत*

*गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए उपभोक्ता डिजिटल माध्यम का प्रयोग करें*
*टोल फ्री नंबरों पर कर सकते हैं गैस सिलेण्डर बुकिंग संबंधित शिकायत*
खंडवा 15 मार्च 2026, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय, भारत सरकार ने प्रेस ब्रीफ जारी कर नागरिकों से “पैनिक बुकिंग” नही करने का अनुरोध किया है। उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी पर जाकर सिलेंडर बुकिंग करने के स्थान पर डिजिटल माध्यम से बुकिंग करने की सलाह दी गयी है। ऑयल कंपनियों द्वारा मोबाइल एप, एस एम एस, व्हाट्सएप तथा आईवीआरएस कॉल द्वारा गैस बुकिंग की सुविधा प्रदान की गयी है। अत:उपभोक्ता बुकिंग के लिए इन डिजिटल माध्यम का प्रयोग करें । देश में घरेलू गैस के उत्पादन में 31 प्रतिशत की वृद्धि हुई है । इसके अलावा स्ट्रैट ऑफ़ हॉर्मुज से एलपीजी के दो शिप भारत के लिए रवाना हो गए हैं, जो 16-17 मार्च तक भारत के कांडला गुजरात पोर्ट और मुंद्रा पोर्ट मुंबई पर पहुँच जायेंगे।
ऑयल कंपनी के स्टेट नोडल ऑफिसर श्री अजय श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश में गैस सिलेण्डर का पर्याप्त स्टॉक है तथा प्रदेश के 11 बॉटलिंग प्लांट एवं वितरकों के गोदाम में पर्याप्त सिलेण्डर उपलब्ध हैं। घरेलू उपभोक्ताओं से अपील की गयी है कि विगत अंतिम रिफिल के 25 दिन बाद पुनः बुकिंग करायें।
*इन टोल फ्री नंबरों पर करें शिकायत*
भारत गैस हेल्पलाइन नंबर – 1800-22-4344 (टोल फ्री)
इंडेन गैस कस्टमर केयर नंबर- 1800-2333-555 (टोल फ्री)
एचपी गैस कस्टमर केयर नंबर- 1800-2333-555 (टोल फ्री)

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!