माँ नवचंडी मेला ग्राउंड पर सजने लगा है मेला
खण्डवा//नगर पालिक निगम खंडवा द्वारा वर्ष 2026 में आयोजित किए जा रहे मां नवचंडी मेले की तैयारियां सुव्यवस्थित रूप से प्रारंभ कर दी गई हैं। आस्था, परंपरा एवं सांस्कृतिक विरासत से जुड़े इस ऐतिहासिक मेले का उद्देश्य धार्मिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों को एक साझा मंच प्रदान करना है।
मेला आयोजन की अनुमति उपरांत नवशक्ति एंटरटेनमेंट कंपनी द्वारा मेले का शुभारंभ 10 फरवरी 2026 से किया गया है। मेले के दौरान विविध सांस्कृतिक, धार्मिक एवं मनोरंजनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
*मां नवचंडी मेला 2026 : होने वाले कार्यक्रम
15 फरवरी 2026 (महाशिवरात्रि)
भजन संध्या एवं मां भगवती का जागरण
19 फरवरी 2026 (गुरुवार)
अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन
22 फरवरी 2026
निमाड़ी गम्मत (लोक मनोरंजन कार्यक्रम)
24 फरवरी 2026
निमाड़ी गम्मत (लोक मनोरंजन कार्यक्रम)
02 मार्च 2026
फाग उत्सव
09 मार्च 2026 के बाद
स्थानीय निमाड़ी कवि सम्मेलन
*19 फरवरी : अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में शामिल होने वाले कविगण*
अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से प्रतिष्ठित कवि एवं साहित्यकार सहभागिता करेंगे, जिनमें प्रमुख रूप से—
श्री मनवीर मधुर (अंतरराष्ट्रीय कवि, दिल्ली),
श्री शशिकांत यादव (प्रसिद्ध संचालनकर्ता, देवास),
श्री सुदीप भोला (प्रसिद्ध हास्य कवि व गीतकार, दिल्ली),
श्री शम्भू शिखर (लोकप्रिय हास्य कवि, मधुबनी),
श्री अशोक चरण (प्रसिद्ध ओज कवि, जयपुर),
श्री चेतन चर्चित (ख्यात हास्य कवि, मुंबई)
तथा श्री अमन अक्षर (संयोजक एवं लोकप्रिय गीतकार, मूंदी/इंदौर) शामिल रहेंगे।
*मेले के प्रमुख आकर्षण*
इस वर्ष मां नवचंडी मेले में नागरिकों के मनोरंजन हेतु जलपरी, रेसिंग कार, स्काय राउंड जैसे आकर्षक झूले, बच्चों के लिए विशेष प्ले जोन तथा लगभग 200 से अधिक दुकानों की व्यवस्था की गई है, जो मेले का प्रमुख आकर्षण केंद्र रहेंगी। मनोरंजन, खरीदारी और पारिवारिक सहभागिता के लिए मेला सभी आयु वर्ग के नागरिकों के लिए विशेष अनुभव प्रदान करेगा।
*संस्कृति विभाग की सहभागिता*
मेले की सांस्कृतिक गरिमा को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से संस्कृति विभाग द्वारा भी अतिरिक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम जोड़े जाना प्रस्तावित है, जिससे स्थानीय लोककला एवं सांस्कृतिक प्रतिभाओं को मंच प्राप्त हो सके।










