ताज़ा ख़बरें

जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का जन्म महोत्सव खंडवा के समस्त दिगंबर जैन मंदिरों में मनाया गया,

विश्व में शांति एवं सभी के कल्याण के लिए भगवान आदिनाथ की प्रतिमा पर अभिषेक के साथ की गई शांति धारा,

जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का जन्म महोत्सव खंडवा के समस्त दिगंबर जैन मंदिरों में मनाया गया,

विश्व में शांति एवं सभी के कल्याण के लिए भगवान आदिनाथ की प्रतिमा पर अभिषेक के साथ की गई शांति धारा,

खंडवा।। आज से हजारों वर्ष पूर्व तीर्थ नगरी अयोध्या में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर, असी, मसी, कृषि, शिल्प, वाणिज्य और कला  के प्रणेता जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का जन्म कल्याणक महोत्सव पूरे देश के साथ खंडवा के समस्त दिगंबर जैन मंदिरों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि मंदिरो में श्री जी का अभिषेक, एवं विश्व में शांति एवं सभी के कल्याण के लिए भगवान आदिनाथ की शांति धारा की गई, पोरवाड़ समाज के मीडिया प्रभारी प्रेमांशु चौधरी ने बताया कि गुरुवार को श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में द्वितीय तल पर विराजमान 1008 श्री आदिनाथ भगवान के जन्म जयंती के अवसर पर पंडित निखिलेश जैन के निर्देशन में प्रथम शांति धारा करने का सौभाग्य देवेंद्र सराफ परिवार को प्राप्त हुआ। सचिव सुनील जैन ने बताया कि
धासपुरा महावीर दिगंबर जैन मंदिर में भगवान आदिनाथ के जन्म महोत्सव पर 48 श्रद्धालु परिवार द्वारा भक्तांबर मंडल विधान की पूजा की गई, साथ ही आदिनाथ भगवान की प्रतिमा पर शांति धारा करने का सौभाग्य भारत छाबड़ा परिवार को प्राप्त हुआ, नवकार नगर मुनिसुब्रत जैन मंदिर में मुनि श्री विशेष सागर जी महाराज के सानिध्य में भक्तांबर मंडल विधान की संगीत में पूजा उत्साह के साथ की गई। कहान नगर आदीनाथ जैन मंदिर, मोधट रोड आदिनाथ जैन मंदिर, सेठी नगर चंद्रप्रभु जैन मंदिर मैं भी भगवान आदिनाथ जन्म महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर वीरेंद्र भटयांण, दिलीप पहाड़िया, पंकज छाबड़ा, विजय सेठी, नितिन जैन,सुनील जैन,अविनाश जैन,पंकज जैन प्रेमांशु जैन चौथमल जैन,राजमल जैन,पंकज सेठी सहित समाजजन उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!