ताज़ा ख़बरें

ओंकारेश्वर में महाशिवरात्रि पर “महादेव महोत्सव” आयोजित होगा, नागरघाट पर सजेगी भक्ति गीतों की संध्या —

खास खबर

ओंकारेश्वर में महाशिवरात्रि पर “महादेव महोत्सव” आयोजित होगा, नागरघाट पर सजेगी भक्ति गीतों की संध्या

खण्डवा//महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर संस्कृति विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा शिव-साधना और कला-सौंदर्य के दिव्य संगम के रूप में ओंकारेश्वर के नागरघाट पर एक दिवसीय “महादेव महोत्सव” का आयोजन 15 फरवरी को सायं 6ः30 बजे से किया जाएगा। जिला प्रशासन, खंडवा के सहयोग से आयोजित यह महोत्सव शिव-शक्ति, लोकआस्था और सांस्कृतिक चेतना का अनुपम उत्सव होगा। समारोह में खरगोन की सुश्री मनीषा हरीवल्लभ शास्त्री की निमाड़ी लोक गायन की प्रस्तुति होगी, तो खंडवा की सुश्री नंदिनी सावनेर शिव केंद्रित नृत्य नाटिका पेश करेंगी। वहीं, नर्मदापुरम के श्री आदित्य नारायण परसाई भक्ति गायन की प्रस्तुति देंगे।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!