ताज़ा ख़बरें

सहेजला स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विधायक कंचन मुकेश तनवे ने विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।

खास खबर

खंडवा। खंडवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सहेजला स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विधायक कंचन मुकेश तनवे ने विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।

विद्यालय में फिजिक्स लैब के लिए 19.66 लाख रुपये, केमेस्ट्री लैब के लिए 20.41 लाख रुपये तथा बायोलॉजी लैब के लिए 19.66 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इसके साथ ही मुक्तिधाम सौंदर्यीकरण हेतु 15 लाख रुपये की राशि से कार्य प्रारंभ किया गया।
इस अवसर पर विधायक कंचन मुकेश तनवे ने छात्र-छात्राओं एवं ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि नवीन प्रयोगशालाएं विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगी। इन लैबों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को विज्ञान विषयों की प्रायोगिक शिक्षा बेहतर ढंग से प्राप्त होगी, जिससे वे भविष्य में आगे बढ़ने के लिए सक्षम बनेंगे।
उन्होंने कहा कि मुक्तिधाम सौंदर्यीकरण का कार्य भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह स्थान प्रत्येक व्यक्ति के जीवन के अंतिम पड़ाव से जुड़ा होता है। इस स्थल का सुव्यवस्थित एवं सुंदर होना आवश्यक है।
कार्यक्रम में अरुण सिंह मुन्ना, हरीश सेन, रक्षा सावनेर, संतोष बाई, दुर्गेश शर्मा, राहुल मंदवाल, हरिओम, पप्पू जादम, दीपक राठौड़, संजय तिरोले, जयनारायण खरे सहित छात्र-छात्राएं एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!