ताज़ा ख़बरें

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने जिले के 22 मंडल अध्यक्ष घोषित किए

खास खबर

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने जिले के 22 मंडल अध्यक्ष घोषित किए

चारों विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को नई जिम्मेदारियां, बूथ स्तर तक मजबूती पर रहेगा फोकस

खंडवा। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए खंडवा जिले के सभी 22 मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनूप पटेल ने नियुक्तियों की सूची जारी करते हुए नव-नियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की रीढ़ बताते हुए उनसे पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि यह नियुक्तियां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं निमाड़ संभाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा तथा जिला प्रभारी अम्बाराम कराड़ा के निर्देशन में की गई हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष राजपालसिंह तोमर के अनुमोदन के बाद इन नियुक्तियों को अंतिम रूप दिया गया।

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले मंडलों में नए अध्यक्षों की जिम्मेदारी सौंपी है। मांधाता विधानसभा के ओंकारेश्वर मंडल में महेंद्र यादव, पुनासा में राहुल यादव, कावेरी में सुरेश पटेल, मूंदी में राधेश्याम नायक तथा किल्लौद में सुनील मीणा को अध्यक्ष बनाया गया है।

हरसूद विधानसभा में हरसूद ग्रामीण मंडल की कमान सुभाष मीणा, हरसूद नगर की शांतिलाल यादव, रोशनी की संजय जायसवाल, आशापुर की गोविंद तिरोले, खार की पवन पंवार तथा खालवा मंडल की जिम्मेदारी गौरव जायसवाल को सौंपी गई है।

खंडवा विधानसभा क्षेत्र में जावर (कावेश्वर) मंडल के अध्यक्ष मुकेश पाल, अमलपुरा (ब्रह्मगीर) मंडल के अध्यक्ष पिन्दू पटेल, दीनदयाल उपाध्याय मंडल के अध्यक्ष सुभाष सैनी, अटल बिहारी वाजपेयी मंडल के अध्यक्ष ठिंकू राठौर तथा कुशाभाऊ ठाकरे मंडल की अध्यक्ष श्रीमती रानी वर्मा को नियुक्त किया गया है।

प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया बताया कि इन मंडलों की नियुक्ति में पंधाना विधानसभा क्षेत्र के चिचगोहन मंडल में धर्मेंद्र राठौर, छैगांवमाखन में गजराज सिंह मंडलोई, बोरगांव में जितेंद्र पटेल, पंधाना मंडल में यश मालवीया, सिंगोट में बसंत तंवर तथा गुड़ीखेड़ा मंडल में अमित यादव को अध्यक्ष बनाया गया है।

पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनूप पटेल ने कहा कि संगठन की मजबूती का आधार मंडल और बूथ स्तर के कार्यकर्ता होते हैं। नव-नियुक्त मंडल अध्यक्ष संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने, सदस्यता अभियान को गति देने, सरकार की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

भाजपा जिला अध्यक्ष राजपालसिंह तोमर सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे और आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए पार्टी को और अधिक मजबूत बनाएंगे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!