ताज़ा ख़बरें

किशोर कुमार सभागृह में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित केंद्रीय बजट 2026–2027 महिला संवाद के लोकसभा स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

खास खबर

खंडवा — आज खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने किशोर कुमार सभागृह में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित केंद्रीय बजट 2026–2027 महिला संवाद के लोकसभा स्तरीय कार्यक्रम में सहभागिता की।
कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री श्रीमती माया पटेल, संगठन जिला प्रभारी आदरणीय श्री अंबाराम कराड़ा एवं खंडवा सांसद आदरणीय श्री ज्ञानेश्वर पाटिल की गरिमामयी उपस्थिति रही।
विधायक कंचन मुकेश तनवे ने कार्यक्रम में उपस्थित मातृशक्ति एवं बहनों को संबोधित करते हुए केंद्रीय बजट 2026–2027 में महिलाओं के सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता, उद्यमिता, शिक्षा एवं स्वास्थ्य से जुड़े प्रावधानों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से ही समाज और राष्ट्र सशक्त बनता है।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नारी शक्ति के सशक्त योगदान से ही “विकसित भारत” का संकल्प साकार होगा। कार्यक्रम में महिलाओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता, ऊर्जा और सकारात्मक संवाद ने आयोजन को सफल और प्रेरणादायी बनाया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!