ताज़ा ख़बरें

जरवल में महाशिवरात्रि की तैयारियां शुरू, सजने लगे शिवालय

बालेश्वर शिव मंदिर

महाशिवरात्रि की तैयारियां शुरू, सजने लगे शिवालय

 

बहराइच । जरवल कस्बा में स्थित प्राचीन बालेश्वर शिव मंदिर मंदिर में आगामी महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियां तेज हो गई हैं। हर वर्ष हजारों श्रद्धालु महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर दर्शन करने आते हैं।

 

युवा खाकी सेवा समिति की ओर से मंदिर परिसर में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है। मंदिर के चारों ओर सजावट का कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है। भक्तों की सुविधा के लिए पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है

 

 

 

स्थानीय प्रशासन के सहयोग से सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया जा रहा है। मंदिर तक पहुंचने वाले मार्गों पर स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था की जा रही है।महाशिवरात्रि के दिन सुबह जलाभिषेक व विशेष पूजा-अर्चना के साथ भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।भगवान शिव की बारात रात में नगर भ्रमण कराई जाएगी युवा खाकी सेवा समिति के अध्यक्ष ने बताया कि इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है, जिसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

f
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!