ताज़ा ख़बरें

मामा की बेटी से शादी करने की जिद पर अड़े हरदोई के युवक ने मोबाइल टावर से कूदकर दे दी जान

Hardoi

मामा की बेटी से शादी करने की जिद पर अड़े हरदोई के युवक ने मोबाइल टावर से कूदकर दे दी जान

 

#कन्नौज जिले के गुरसहायगंज के पुराभोज गांव में अपनी ममेरी बहन से शादी की जिद पर अड़े एक युवक ने मोबाइल टावर से कूदकर जान दे दी। युवती की कल बरात आनी थी, जिससे आहत होकर युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाया।

कन्नौज जिले के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र में मामा की बेटी से शादी की मांग को लेकर एक युवक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया और एक घंटा ड्रामा किया। जब ग्रामीणों और पुलिस ने उसे नीचे उतारने की कोशिश की, तो उसने छलांग लगा दी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि जिस लड़की से वह प्यार करता था, उसकी कल बरात आनी है।

यह घटना गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र की चौकी सराय प्रयाग अंतर्गत गांव पुराभोज में बुधवार सुबह करीब आठ बजे हुई। मृतक की पहचान #हरदोई जिले के ऊंचा गांव निवासी सुमित (27) उर्फ डिग्री के रूप में हुई है, जो अविवाहित था। वह अपने मामा की बेटी से विवाह करना चाहता था, लेकिन हाल ही में उसकी मामा की बेटी की शादी किसी अन्य युवक से तय हो गई और कल बरात आनी थी।

इस घटना से वह गहरे सदमे और मानसिक तनाव में था। बुधवार सुबह सुमित गांव में स्थित एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही गांव के कई लोग मौके पर पहुंच गए और उसे नीचे उतरने के लिए समझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने बताया कि सुमित लगातार भावनात्मक बातें कर रहा था और किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था। इसी दौरान वह 25 मीटर ऊंचे टावर से कूद गया जिससे सुमित गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर यूपी 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तत्काल उसे गुरसहायगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि सुमित नशे का आदी था और घटना के दिन सुबह भी उसने शराब का सेवन किया था। मृतक के पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है…

#Trilok.news #hardoi_city #hardoinews #hardoi

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!