ताज़ा ख़बरें

*जन कल्याण शिविर के तीसरे दिवस 98 प्रतिशत आवेदनों का हुआ सफल निराकरण, यूसीसी हेल्प डेस्क पर नागरिकों ने दिए सुझाव*

खास खबर

*जन कल्याण शिविर के तीसरे दिवस 98 प्रतिशत आवेदनों का हुआ सफल निराकरण, यूसीसी हेल्प डेस्क पर नागरिकों ने दिए सुझाव*

खण्डवा//जन कल्याण शिविर अंतर्गत दिनांक 14 जून 2026 को तृतीय दिवस नगर पालिक निगम खण्डवा द्वारा शिविर का सफल एवं व्यवस्थित आयोजन किया गया। शिविर में नागरिकों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया गया तथा प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण हेतु प्रभावी कार्यवाही की गई।

दोपहर 12:05 बजे तक प्राप्त जानकारी के अनुसार शिविर में कुल 550 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 540 आवेदनों का सफलतापूर्वक निराकरण किया जा चुका है, जबकि 10 आवेदन लंबित हैं। इस प्रकार शिविर में 98 प्रतिशत निराकरण दर्ज किया गया।

*योजनावार एवं सेवावार प्राप्त आवेदनों का विवरण इस प्रकार रहा—*
• किसान क्रेडिट कार्ड योजना अंतर्गत किसान सारथ पत्र का नवीनीकरण – 294 आवेदन
• जन्म प्रमाण पत्र – 94 आवेदन
• पीएम स्वनिधि योजना – 65 आवेदन
• नो ड्यूज प्रमाण पत्र जारी करना – 37 आवेदन
• मृत्यु प्रमाण पत्र – 21 आवेदन
• निर्माण श्रमिकों का पंजीयन (भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल) – 10 आवेदन
• इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्त पेंशन योजना – 9 आवेदन
• अविवादित संपत्ति का हस्तांतरण (क्रेता-विक्रेता के मध्य आपसी विलेख उपरांत) – 8 आवेदन
• विवाह पंजीयन – 7 आवेदन
• ट्रेड लाइसेंस जारी करना – 3 आवेदन
• जन्म प्रमाण पत्र में बच्चे का नाम जुड़वाना – 1 आवेदन
• मृत्यु की दशा में अनुग्रह सहायता योजना का लाभ प्रदान करना – 1 आवेदन

शिविर के दौरान समान नागरिक संहिता (यूसीसी) संबंधी हेल्प डेस्क की विशेष व्यवस्था भी की गई। हेल्प डेस्क पर नागरिकों ने समान नागरिक संहिता को लेकर अपने सुझाव एवं विचार साझा किए। साथ ही नागरिकों द्वारा ऑनलाइन माध्यम से भी सुझाव प्रेषित किए गए।

नगर पालिक निगम द्वारा नागरिकों से अपील की गई कि शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का अधिकतम लाभ लेने हेतु ऐसे शिविरों में सहभागिता सुनिश्चित करें।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!