
रेडक्रॉस सोसायटी जिला खंडवा द्वारा दादाजी स्वच्छता ग्रुप का सम्मान
खंडवा, 14 जून 2026। आज रविवार प्रातः 8:00 बजे राजा हरिश्चन्द्र मुक्तिधाम, खंडवा में “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दादाजी स्वच्छता ग्रुप के साथ मिलकर “एक कदम स्वच्छता की ओर बढ़ाते हैं और देश की स्वच्छता में योगदान दें” संदेश के साथ श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान संपन्न हुआ।
इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी जिला खंडवा द्वारा दादाजी स्वच्छता ग्रुप के सभी सदस्यों का सम्मान किया गया। यह ग्रुप कई वर्षों से प्रत्येक रविवार नियमित रूप से स्वच्छता के प्रति जागरूक रहकर श्रमदान करता आ रहा है तथा समाज में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक संदेश प्रसारित कर रहा है। ऐसे सेवाभावी एवं समर्पित नागरिकों का सम्मान कर रेडक्रॉस सोसायटी स्वयं को गौरवान्वित महसूस करती है।
कार्यक्रम में रेडक्रॉस सोसायटी जिला खंडवा के सचिव श्री भानुभाई पटेल, कार्यकारिणी समिति के सदस्य श्री रविंद्र सिंह, श्री हरेराम पाण्डेय, श्री राधेश्याम कुशवाहा, श्री योगेंद्र उपाध्याय, श्री मोहन लाड़, श्री रक्षा माहेश्वरी सहित दादाजी स्वच्छता ग्रुप के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
सभी उपस्थितजनों ने स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाने तथा समाज को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाने के लिए निरंतर योगदान देने का संकल्प लिया।












