ताज़ा ख़बरें

हरदोई। थाना बेहटा गोकुल क्षेत्र में पूर्व विवाद और प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या

प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

 

हरदोई। थाना बेहटा गोकुल क्षेत्र में पूर्व विवाद और प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो पुरुष व एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल भी बरामद किया है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 10 फरवरी 2026 को थाना बेहटा गोकुल पर सूचना मिली कि ग्राम बलेहरा निवासी अक्षय सिंह पुत्र कृष्ण कुमार सिंह उर्फ छोटकन्नू की गांव के ही कुछ लोगों द्वारा पेट में भाले से वार कर हत्या कर दी गई है। सूचना पर स्थानीय पुलिस एवं उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

 

वादी सूरज सिंह पुत्र कृष्ण कुमार सिंह की तहरीर के आधार पर थाना बेहटा गोकुल में मु0अ0सं0 43/26 धारा 103(1), 191(2), 191(3), 190, 352 बीएनएस के अंतर्गत पांच नामजद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया।

 

पुलिस द्वारा मामले में नामजद अभियुक्त अजित सिंह उर्फ पिंकू सिंह, जगदीश पुत्रगण मुलायम सिंह तथा पुष्पा पत्नी जगदीश निवासीगण ग्राम बलेहरा थाना बेहटा गोकुल जनपद हरदोई को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा प्रयास जारी हैं। अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक के भाई अभय सिंह का अजित सिंह उर्फ पिंकू की पत्नी से प्रेम प्रसंग था। दोनों घर से भागकर शादी कर हिमाचल प्रदेश में रहने लगे थे। इसी बात को लेकर रंजिश चल रही थी। मृतक अक्षय सिंह गांव आए हुए थे, तभी आरोपियों ने रंजिशन उन पर हमला कर हत्या कर दी।

 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शेष आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी तथा मामले में कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!