ताज़ा ख़बरें

रक्तदान जीवनदान जेसीआई खंडवा का सराहनीय अभियान।

खास खबर

रक्तदान जीवनदान जेसीआई खंडवा का सराहनीय अभियान।

“रक्त दीजिए दान में, जेसीआई के अभियान में”

खंडवा। 14 जून विश्व रक्तदान दिवस पर प्रतिष्ठित संस्था जेसीआई खंडवा द्वारा पिछले 50 वर्षों से निरंतर रक्तदान अभियान चलाया जा रहा है। इस सेवा कार्य के लिए संस्था को स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टर द्वारा एवं अन्य कई सामाजिक कार्यक्रमों में विभिन्न समाजों और रेडक्रॉस द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर जेसीआई खंडवा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। संस्था द्वारा समय-समय पर रक्त समूह परीक्षण शिविर भी लगाए जाते हैं और नए रक्तदाताओं को प्रेरित किया जाता है। सुनील जैन ने बताया कि शिविर में प्रमुख रूप से मनन सोनी, अनुज खंडेलवाल, पावन महेश्वरी, प्रिंस जिंदल,
पूर्व अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल,मनन सोनी, शुभम सैनी, अनुज डोंगरे, सौरभ जैन, मेहुल जैन,मुकेश कुमार सहित कई लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।अध्यक्ष मनन सोनी ने कहा:रक्त किसी फैक्ट्री में नहीं बनता, जीवन बचाने के लिए इंसान को ही रक्तदान करना पड़ता है।” सचिव अनुज खंडेलवाल ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया।
पूर्व अध्यक्ष रणवीर चावला, अनिल बाहेती, नागेश वालजकर, विकास मित्तल ने बताया कि वर्ष भर रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं का जेसी सप्ताह में सम्मान किया जायेगा

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!