ताज़ा ख़बरें

*सदभावना मंच का आयोजन*

*विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्त वीर हुए सम्मानित*

*सदभावना मंच का आयोजन*

*विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्त वीर हुए सम्मानित*

खंडवा। रक्तदान केवल एक महादान नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद को जीवन देने का सबसे बड़ा माध्यम है। आज विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर उन सभी महान रक्तदाताओं को कोटि-कोटि प्रणाम, जो निस्वार्थ भाव से रक्तदान कर मानवता की सेवा करते हैं। आपका एक छोटा सा प्रयास किसी के जीवन में नई आशा और नई सांसें भर सकता है। यह दिन उन स्वैच्छिक, अवैतनिक रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करने और सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है जो अपना रक्त दान करके अनगिनत लोगों की जान बचाते हैं। इसलिए स्वैच्छिक रक्तदाताओं का योगदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा माना जाता है। यह बात सदभावना मंच संस्थापक प्रमोद जैन ने विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर रक्त वीर शैलू मंडलोई, हन्नी मेधवानी, रजब खान, लोकेश झंवर, शैलेंद्र सिंह राजपूत तथा फादर राबिनसन को सम्मानित करते हुए कही। यह जानकारी देते हुए मंच के निर्मल मंगवानी ने बताया कि रक्तदान में राष्ट्रीय स्तर पर कई रिकॉर्ड बना चुके रक्तदाता समूह संस्थाओं के प्रमुख शैलू मंडलोई, हन्नी मेधवानी, शैलेंद्र सिंह राजपूत, इमरान खान, रजब खान, लोकेश झंवर तथा फादर राबिनसन अनेकों बार अपना रक्तदान कर लोगों का जीवन बचा चुके है ऐसे महान व्यक्तियों का सद्भावना मंच सदस्यों द्वारा प्रोत्साहन हेतु शाल एवं मोतियों की मालाओं से सम्मान किया गया। इस अवसर पर मंच संस्थापक प्रमोद जैन, डॉ जगदीशचंद्र चौरे, ओम पिल्ले, सुरेंद्र ‌‌गीते, एनके दवे, अनूप शर्मा, जीडी सराफ, मनीष गुप्ता, निर्मल मंगवानी, राधेश्याम शाक्य, डॉ.एमएम कुरैशी, सुभाष मीणा, पं. गोपाल भारद्वाज, अर्जुन बुंदेला, गणेश भावसार, कैलाश पटेल, योगेश गुजराती, दीलिप गंगराडे, चंद्रशेखर सोनी आदि सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किये।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!