
नगर निगम चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, संगठन मजबूती पर मंथन
खंडवा जिला प्रभारी विभा पटेल एवं आदित्य गार्गव ने गांधी भवन में ली बैठक
खंडवा। आगामी नगर निगम चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में खंडवा जिला कांग्रेस प्रभारी एवं भोपाल की पूर्व महापौर विभा पटेल तथा आदित्य गर्गाव रविवार को खंडवा पहुंचे और गांधी भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि बैठक में नगर निगम चुनावों की रणनीति, संगठन की मजबूती तथा बूथ स्तर तक पार्टी को सक्रिय करने पर विस्तार से चर्चा की गई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जनता के बीच जाकर कांग्रेस की नीतियों और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएं तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।
बैठक के दौरान विभा पटेल द्वारा आगामी चुनावों को देखते हुए वार्ड स्तर पर संगठन के विस्तार, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा जनसंपर्क अभियान को गति देने पर भी विचार-विमर्श किया गया। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस जनता के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है और नगर निगम चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर) प्रतिभा रघुवंशी ने बताया कि कुल मिलाकर कांग्रेस अब चुनावी मोड में नजर आ रही है। पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए मैदान में उतर चुकी है और कार्यकर्ताओं के माध्यम से जनसंपर्क बढ़ाने की दिशा में सक्रिय रूप से काम कर रही है। बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष(शहर) प्रतिभा रघुवंशी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षद्वय इमरान गौरी, विशाल जैन, संगठन महासचिव विकास व्यास, डॉ शरद हरणे, चैनसिंह वर्मा, इकबाल कुरैशी, असलम गौरी, तारीक पटेल बबलू, मनोज मंडलोई, आसीम पटेल,सुरेश गुरबानी, प्रेमांशु जैन,संदीप सोनी,शब्बीर कादरी,अब्दुल कादिर,मुन्नू बाउजी,दिव्यांश ओझा,राम वर्मा,भुवनेश जोशी,असलम,अल्ताफ कुरैशी,अविनाश शुक्ला,अश्विनी चौहान,धीरज सेन,धनाजी जाधव ,आशी सिलावट,साधना जोशी,नूरजहाँ बेगम,किरण शर्मा,रुकसाना बी सहित शहर के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।











