
थाना हरसूद पुलिस नें 02 चोरी की घटनाओ का 24 घण्टो के अन्दर किया खुलासा
खंडवा, 07 फरवरी 2026
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशानुसार अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं अनुविभागीय अधिकारी हरसूद के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी हरसूद निरीक्षक राजकुमार राठौर द्वारा अपने स्टाफ की सहायता से मशरुका जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
दिनाँक 06.02.25 फरियादी दुर्गा पिता रामचरण अरवर उम्र 52 साल निवासी से.नं. 7 नया हरसूद ने रिपोर्ट किया कि फरियादी की हीरो पैशन प्रो मोटरसाईकल (कीमती करीबन 50,000 रुपये) को कोई अज्ञात बदमाश कमल खण्डेलवाल की दुकान के सामने मेन रोड छनेरा से चुराकर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना हरसूद पर अपराध क्रमांक 30/26 धारा 303 (2) बी.एन.एस. 2026 का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
पश्चात दिनांक 06.02.26 को ही अन्य फरियादी संतोष पिता हीरालाल प्रजापति जाति कुम्हार उम्र 45 साल नि. वार्ड नं. 10 छनेरा ने रिपोर्ट किया कि, फरियादी की बडी लोहे की पुरानी इस्तेमाली नीले रंग की कटर मशीन (कीमती करीबन 15000 रू. की) महावीर इलेक्ट्रिक की दुकान के साईड मे वर्धमान मेडीकल वाले राजू वर्धमान के खाली प्लाट पर से किसी अज्ञात बदमाश द्वारा चोरी कर ली गयी है। फरि. की रिपोर्ट पर से थाना हरसूद पर अपराध क्रमांक 31/26 धारा 303 (2) बी.एन.एस. 2026 का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
दोनो एफ.आई.आर. होने के पश्चात अज्ञात चोर की तलाश पतारसी हेतु तत्काल हरसूद थाना प्रभारी निरी. राजकुमार राठोर द्वारा पुलिस टीम प्रआर. 652 वीरसिंह राजपूत, प्रआर. 351 शिवशंकर उपाध्याय, आर. 123 भगवान की टीम गठित की गयी। अज्ञात आरोपी की तलाश करते क्षेत्र मे लगे सीसीटीवी कैमरो को चेक किया गया जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति जिसका हुलिया रंग काला-सांवला, सफेद टी शर्ट पहने हुये, लाल रंग के बाल वाला व्यक्ति दिखाई दे रहा था जिसकी तलाश क्षेत्र मे करते हुए दिनाँक 07.02.26 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त हुलिये का एक व्यक्ति भैरो चौक हरसूद के पास दिखाई दिया है जो मोटरसाईकल पर बैठा है। मुखबीर सूचना पर उक्त पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को पकडा जिसने अपना नाम गौरव पिता कपूरचंद जाति ओझा उम्र 21 साल नि. वार्ड क्र. 12 छनेरा का होना बताया जिससे हिकमत अमली से पूछताछ करते दोनो चोरी की घटनाओ को करना स्वीकार किया गया| जिसके कब्जे से उक्त चोरी गयी हीरो होण्डा पैशन प्रो मोटरसाईकल एवं चोरी गयी लोहे काटने की कटर मशीन को जप्त कर आरोपीयों को माननीय न्यायालय हरसूद पेश किया गया, जहाँ से जेल वारंट प्राप्त पर जिला जेल खंडवा दाखिल किया गया|












